स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 : पंचकूला ने मारी बाजी, 100 शहरों में हुआ शुमार

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 01:14 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने अच्छा प्रदर्शन किया। 1 लाख से ज्यादा आबादी में शामिल पंचकूला ने देश में 71वां स्थान हासिल किया। आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा घोषित रैंकिंग में ट्राइसिटी में पंचकूला दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ष भारत के 4267 शहरी शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग लिया और हरियाणा के पंचकूला शहर में पिछले तीन वर्षों के दौरान इसकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 

2017 में 434 शहरों में से पंचकूला 211वें स्थान पर, 2018 में 4203 शहरों में से 142वें स्थान पर और इस साल 4267 शहरों में से 71वां रैंक हासिल कर स्वच्छ टॉप 100 शहरों में स्थान बना लिया है। लोगों ने इस शानदार रैकिंग के लिए नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल और कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को बधाई दी। चंडीगढ़ और मोहाली की रैंकिंग जहां खराब हुई, वहीं पंचकूला ने अच्छा स्थान बनाया है। 

राज्य स्तर पर पंचकूला को तीसरा सबसे स्वच्छ शहर के रूप में दर्जा मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के सर्वेक्षण में 5,000 अंकों को शामिल किया गया। पंचकूला शहर को 3055.89 अंक मिले। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का मुख्य रुप से ऑनलाइन एमआईएस डेटाबेस के माध्यम से पूरी तरह से डिजीटल सर्वेक्षण है, जिसमें चार व्यापक स्रोत शामिल किये थे। 

सेवा स्तर प्रगति, प्रत्यक्ष अवलोकन, नागरिक प्रतिक्रिया और प्रमाणन। निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने कहा निगम के अधिकारियों, कर्मियेां एवं लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है और मैं इस रैंकिंग से संतुष्ट हूं और भविष्य में सुधारने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। पिछले तीन वर्षों के मानदंड निष्पक्ष तरीके से हासिल किए जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News