साइकिल पर स्वच्छ भारत के लिए करते हैं जागरूक, अनुभव ऐसा कि ...

Tuesday, Jun 27, 2017 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन) : स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित होकर पश्चिम बंगाल के जयदेव राऊत ने साइकिल पर यात्रा कर देशवासियों को स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक करने का निश्चय किया है। इसी मिशन के तहत वह रविवार रात शहर पंहुचे। बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदूषण मुक्ति व स्वच्छ भारत का संदेश लेकर वह 26 फरवरी 2017 को अपने निवास स्थान से रवाना हुए थे। 

 

अब तक वह करीब 9 हजार से अधिक साइकिल चलाकर लोगों को स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक कर चुके हैं। उन्होंने कहा की सबसे पहले वह पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कनार्टक,गोवा, महाराष्ट्रा, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ पंहुचे हैं। उन्होंने कहा की जम्मू-कश्मीर तक यात्रा करेंगे। बकौल जयदेव मेरा लक्ष्य गांधी जयंती पर यात्रा सम्पन्न करने का रहेगा। 

 

9 हजार से अधिक चला चुके साइकिल : 
जयदेव ने बताया कि अभी अमृतसर,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए सम्पन्न करूंगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान काफी अच्छे लोग भी मिले और कुछ बुरे भी। उन्होंने बताया कि केरल व कनार्टक के लोगों ने काफी सहयोग किया। जयदेव ने कहा कि सफर में उन्होंने लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। यात्रा के दौरान लोगों से आर्थिक मदद भी मिलती गई।

 

6 माह की ली छुट्टी : 
जयदेव ने कहा की वह जूट कपंनी में काम करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन शुरू करने से पहले उन्होंने परिवार के लोगों के साथ बात की फिर इसके बाद कपंनी से 6 माह की छुट्टी लेकर यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी व बेटी है। पहले दोनों ने कहा कि सफर मुश्किल है लेकिन फिर वे मान गए। इसके बाद कपंनी से 6 माह का अवकाश ले लिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का उन्हें रोज फोन आता है। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो चली है, लेकिन फिर भी वह 5 राज्यों की यात्रा पूरी करके ही लौटेंगे।

Advertising