क्लीन-ग्रीन चंडीगढ़ के लिए निगम देगा डस्टबिन

Thursday, May 04, 2017 - 03:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाये रखने के लिए प्रशासन एक नया कदम उठाने जा रहा है। शहर के लोगों को डस्टबिन देने का प्लान है। इसके लिए नगर निगम ने डस्टबिन मंगा लिए हैं। फिलहाल हरे डस्टबिन इंडस्ट्रियल एरिया में एमसी के स्टोर पर पहुंच गए हैं। 

 

5 जून से चंडीगढ़ के ढाई लाख परिवारों को फ्री में दो तरह के डस्टबिन दिए जाएंगे, एक हरे रंग का, दूसरा नीले रंग का। हरे डस्टबिन में लोगों को बायो-डिग्रेडेबल कचरा जैसे फल-सब्जी के छिलके डालने होंगे। नीले डस्टबिन में दूसरा कचरा फेंकना होगा। ऐसा इसलिए ताकि दो तरह के कचरे को गारबेज प्लांट पर जाकर अलग करना पड़े। 

Advertising