स्मार्ट क्लासरूमों के लिए जारी 4.45 करोड़
punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 12:36 AM (IST)
मोहाली,(नियामियां): शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए लगातार यत्नशील है। इसलिए विभाग की तरफ से सरकारी स्मार्ट स्कूलों के स्मार्ट क्लासरूमों को और सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए 4 करोड़ 45 लाख 59 हज़ार की राशि जारी की गई।
सरकार ने जो राशि जारी की है वह प्रति क्लासरूम 3000 रुपए है और इसी से स्मार्ट क्लासरूम को अंदर-बाहर से पेंट करवाना, क्लासरूम के फर्नीचर को सुंदर ढंग के साथ पेंट करवाना, खिड़कियां और दरवाज़े पेंट करवाना, प्रोजैक्टर के लिए व्हाइट बोर्ड लगाने के लिए दीवार की रिपेयर करना, की-बोर्ड, माउस, माउस -पैड, मारकर और डस्टर के लिए की-बॉक्स तैयार करना होगा। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 12507 सरकारी स्कूलों में 17,299 स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए प्रोजैक्टर और अन्य उपकरणों की इंस्टालेशन शुरू हो चुकी है। चुने स्कूलों में पहले ग्रीन बोर्ड और व्हाइट बोर्ड लगाए जा चुके हैं। अब विभाग की तरफ से इन 12,507 स्कूलों में से 11675 स्कूलों के 14853 क्लासरूमों के लिए 3 हज़ार प्रति क्लासरूम के हिसाब के साथ यह राशि स्कूलों को जारी की गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana : ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों की होगी नियमित निगरानी, एसपीआईओ की तय होगी जिम्मेदारी; जारी हुए आदेश
