‘क्लासिकल डांस’ में रूचि रखने वालों के लिए सुनहरा मौका
punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 10:40 AM (IST)
.jpg)
चंडीगढ़, (एकता) : स्पिक मैके शहर के सरकारी स्कूलों के बच्चों में क्लासिकल डांस के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। इसमें 76 के करीब सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर तरह के क्लासिकल डांस की जानकारी देने के अलावा डांस भी सिखाया जाएगा।
वर्कशॉप 20 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक चलेगी। बच्चों को कत्थक से लेकर भरतनाट्यम, कुच्चिपुड़ी, ओडिशी, मोहिनीअट्टम जैसी क्लासिकल डांस फॉर्म सीखने को मिलेगी।
इसमें जाने-माने क्लालिस्क डांसर बच्चों को डांस सिखाएंगे। दिल्ली से आई कुच्चिपुड़ी की डांसर मीनू ठाकुर ने बताया कि बच्चों को क्लासिक ल डांस के बारे में जानकारी देने का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है।
लड़कियों का रुझान ज्यादा
मीनू ठाकुर ठाकुर बताती है किएक समय ऐसा भी रहा जब केवल लड़के ही क्लासिकल डांस करते थे। लड़कि यों को इस से दूर रखा जाता था। आज के समय में इसका उल्टा है।
लड़कों से ज्यादा लड़कियों का रुझान क्लासिकल डांस में ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों ने अपनी सोच बना रखी है कि क्लासिकल डांस केवल लड़कियों पर ही अच्छा लगेगा, जबकि ऐसा बिल्कुल गलत है।