पीयू में बनेगा शहर का दूसरा हॉकी ग्राउंड, डाला जा रहा है एस्ट्रोटर्फ

Friday, Jul 21, 2017 - 02:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : पीयू के हॉकी खिलाड़ियों की सुविधाओं के मद्देनजर खेल विभाग ने पीयू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने का विचार किया था जिसे अब जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि यह शहर का दूसरा मैदान है जहां एस्ट्रोटर्फ लगेगा। इससे पहले सेक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में ही एस्ट्रोटर्फ लगा है।

 

हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए पीयू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने का फैसला लिया गया है। अब ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ लगाने का काम शुरू किया गया है। मैदान को हराभरा रखने के लिए कई व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं। इसका निर्माण कार्य तीन साल पहले शुरू किया गया था। लेकिन, ठेकेदार के काम बीच में अधूरा छोड़ने से काफी लंबे समय से हॉकी स्टेडियम का कार्य अधूरा रहा| 

 

4 करोड़ का किया बजट पास :
हॉकी मैदान बनाने के लिए पीयू प्रशासन की तरफ से करीब 4 करोड़ का बजट पास किया गया है| मैदान का निर्माण कार्य अब जोरों शोरों से किया जा रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा| 

Advertising