37 डिग्री पार पहुंचा शहर का पारा

Tuesday, Apr 16, 2019 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): सोमवार को अप्रैल का आधा महीने निकलने के बाद पहली बार तापमान 37 डिग्री पार गया। वहीं, मौसम विभाग ने कहा 16 और 17 अप्रैल को फिर से वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर के साथ लगते इलाकों में वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। 

 

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं हवा में नमी की मात्रा 70 फीसदी रही। रात 11 बजे तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है।  बुधवार को बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार हैं। 

pooja verma

Advertising