शहर के कम्युनिटी सैंटर की हालत दयनीय

Thursday, Dec 28, 2017 - 10:01 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): शहर में सैक्टर-7,9,11,12,19,20,25 और एम.डी.सी. सैक्टर-5 में कम्युनिटी सैंटर है। जिसमें कइयों की हालत दयनीय है। हालात देखकर कई लोग तो उनमे समारोह करवाने से ही मना कर देते हैं। कइयों की छत पर पेड़ों का कब्जा है। सैक्टर-7 कम्युनिटी सैंटर में प्रवेश गेट टूटा हुए हैं और गेट के पास न ही बिजली की व्यवस्था है। सफाई व्यवस्था न के बराबर और जिममें एक ही मशीन है। कमरों में जाले लगे पड़े हैं। पार्किंग की जगह भी टूटी पड़ी है।सैक्टर-9 न तो गेट पर बिजली की व्यवस्था और गेट भी टूटा हुआ है। छत का प्लास्टर भी टूटा हुए है। पानी लीकेज के कारण पार्किंग की जगह पर दल-दल बन चुकी है। सैंटर में अवैद्य कब्जा कर सामान रखा हुआ है। 

 

सैक्टर-11 शादी समारोह के बाद सामान के ढेर लगे पड़े हैं। दीवारों पर स्लैब के निशान हैं। गेट व टाइल्स टूटी हुई हैं। गेट से लेकर अंदर कमरों तक की मुरम्मत होने वाली है। बिजली के लिए अवैद्य कुंडी कनैक्शन से टूयब लाइट जलाई जा रही है।सैक्टर- 12 कम्युनिटी सैंटर की दीवार पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। दीवार पर पानी की स्लैब के कारण बिजली के उपकरण खराब होने की कगार पर है। शौचालय की हालात दयनीय है। बारिश के पानी की निकासी ठीक न होने के कारण दीवार कभी भी गिर सकती है।      

Advertising