नैशनल बॉक्सिंग चैैम्पियनशिप में शहर के बॉक्सरों ने जीता 1 रजत और 7 कांस्य

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): नैशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिंप में शहर के बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चैम्पियनशिप में उन्होंने 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता रोहतक में 24 से 30 मार्च तक हुई थी। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों में ज्यादातर सैक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में कोचिंग लेते हैं। 

 

कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी सेंट जोसेफ स्कूल की नंदनी ने सिल्वर मैडल जीता है। जी.एस.एस.एस.- 37 की पारुल ने ब्रांज मैडल, गवर्नमैंट मॉडल गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल-20 की सिमरन ने ब्रांज और पंजाब स्पोर्ट्स इंस्टीच्यूट मोहाली की आरती मेहरा ने ब्रांज मैडल जीता है। 

 

लड़कों के वर्ग एस.डी. स्कूल के बॉक्सरों ने कमाल दिखाया है। एस.डी. स्कूल के विशाल, आशीष और अंशुल ने ब्रांज मैडल जीता है। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल -44 के सौरभ घेई ने ब्रांज मैडल जीता है। 

 

सैक्टर-42 के स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में  बॉकिं्सग की कोङ्क्षचग देने वाले कोच भगवंत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में 9 पुरुष बॉक्सर और 7 महिला बॉक्सर गए थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News