राहत: सिटको ने सैक्टर-17 में खोला CNG स्टेशन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): शहर में बढ़ती सी.एन.जी. की डिमांड को पूरी करने के लिए सिटको ने अपने पहले गैस स्टेशन की सैक्टर-17 मध्य मार्ग पर शुरुआत कर दी है। गैस स्टेशन का शुभारंभ मंगलवार को सिटको के मैनेजिंग डायरैक्टर जसविंदर कौर ने किया। इस मौके पर सिटको के चीफ जनरल मैनेजर राकेश कुमार पोपली समेत अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा। 

 

गैस स्टेशन में सिटको का पैट्रोल के लिए एच.पी.सी.एल., डीजल के लिए इंडियन ऑयल और सी.एन.जी. के लिए अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है। यह सी.एन.जी. स्टेशन 24 घंटे खुला रहेगा। यहां पर 55.11 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सी.एन.जी. दी जा रही है। सिटको ने इस मौके पर दो और नए गैस स्टेशन खोलने की बात कही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News