सिटको अपने होटलों और यू.टी. सचिवालय की कैंटीन में वेस्ट से बनाएगा खाद

Monday, Dec 31, 2018 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन): सिटको ने अपने होटलों में अब किचन या अन्य जगह पैदा हुए वेस्ट से खाद बनाने का फैसला किया है। यही प्रोपोजल सिटको की यू.टी. सचिवालय में स्थित कैंटीन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इस खाद को सचिवालय सहित होटलों में लगे पौधों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। निगम शहर में तो किचन वेस्ट से खाद बनाने के लिए लोगों को तैयार नहीं कर सका लेकिन अपने कार्यालयों व होटलों में इसकी तैयारी कर ली है। सिटको के होटलों व कैंटीनों में काफी वेस्ट पैदा होता है।

 निगम कमिश्नर के.के. यादव ने अपने घर पर वेस्ट से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है और काफी मात्रा में इसकी पैदावार भी हो रही है। निगम ने सूखा कचरा और गीला कचरा अलग करने की प्रक्रिया शहर में चला रखी है। लेकिन फिलहाल निगम इसे सही तरीके से लागू नहीं करवा पा रहा। लोग इसमें सहयोग नहीं कर रहे। 

अगर घरों से ही कचरा अलग अलग होकर मिलने लगेगा तो न केवल कचरा एकत्रित करना और इससे बड़े स्तर पर खाद बनाना संभव हो पाएगा। वैसे निगम का प्रयास है कि पंजाब राज्य की तरह ही घरों में लोगों को किचन वेस्ट से कचरा बनाने को प्रेरित किया जाए। अगर इसमें कामयाबी मिलती है तो एक बड़ी समस्या पर काबू पाया जा सकता है। 

बड़ी मात्रा में पैदा होता है वेस्ट
सिटको के होटल माऊंटव्यू, शिवालिक व्यू, पार्क व्यू के साथ-साथ यू.टी. सचिवालय में कैंटीन है, जिसमें रोजाना बड़ी मात्रा में किचन वेस्ट के साथ अन्य वेस्ट पैदा होता है। सिटको ने इसे ठिकाने लगाने का तरीका खोज लिया है। नगर निगम ने इस वेस्ट को खाद बनाने की प्रक्रिया यहां केस्टाफ को समझानी शुरू कर दी है जिस पर जल्द अमल किया जाएगा। सिटको के एम.डी. जितेंद्र यादव के अनुसार जल्द ही सिटको के सभी होटलों और यू.टी. सचिवालय में वेस्ट से खाद बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। सिटको दूसरे विभागों और आम लोगों के लिए एक मिसाल पेश करेगा।

bhavita joshi

Advertising