आज भारतीय वायुसेना को सौंपे जाएंगे चिनूक

Monday, Mar 25, 2019 - 09:06 AM (IST)

मोहाली(नियामियां) : अमरीका में फौज के लिए विशेष तौर पर बने चिनूक (सी.एच.47) हैलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को सोमवार को सौंपे जाएंगे। इस संबंध में होने वाले विशेष समागम की अध्यक्षता भारतीय हवाई सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल टी.एस. धनोआ करेंगे। 

यह समागम वायुसेना के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में होगा। इस संबंधित सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार भारत ने अमरीका से डेढ़ बिलियन अमरीकी डॉलर की लागत से 15 चिनूक हैलीकॉप्टर खरीदने हैं। इनमें से चार चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं, जो कि 25 मार्च को भारतीय वायुसेना को समर्पित कर दिए जाएंगे। 

Priyanka rana

Advertising