बच्चों का परीक्षा शुल्क किया जाए वापस : कुंडू

Friday, Apr 16, 2021 - 07:21 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि बोर्ड का यह फैसला मेधावी छात्रों के लिए सरासर अन्याय है, क्योंकि उन विद्याॢथयों ने लगातार कठिन परिश्रम किया है।

 

वहीं बोर्ड के इस निर्णय से पढ़ाई में कमजोर विद्याॢथयों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अगर बोर्ड चाहता तो 9वीं, 11वीं कक्षाओं की तरह स्कूल लैवल पर ही परीक्षाएं करवाते हुए विद्याॢथयों का मापदंड स्थापित किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन ने यह फैसला केवल नियमित विद्याॢथयों के लिए ही किया है। ऐसे में रिअपीयर व ओपन स्कूल के बच्चों की परीक्षा से क्या कोरोना नहीं फैलेगा।

 

उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने इस निर्णय के पीछे सी.बी.एस.ई. के तर्ज का हवाला दे रहा है, लेकिन हकीकत में सी.बी.एस.ई. दो विषयों में फेल बच्चों को फेल करने की बजाय कम्पार्टमैंट देता है, जबकि हरियाणा शिक्षा बोर्ड दो विषयों में फेल होने पर बच्चों को फेल व एक विषय में फेल होने पर कम्पार्टमैंट देता है। उन्होंने मांग की कि सी.बी.एस.सी. की तर्ज पर बच्चों का रिजल्ट निकाला जाए व रिअपीयर व ओपन स्कूल के बच्चों को भी उसी तर्ज पर पास किया जाए। इसके साथ ही बोर्ड ने विद्याॢथयों से जो करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में लिए हैं, उसे वापस किया जाए।
 

Vikash thakur

Advertising