स्कूल से रोता हुआ आया बच्चा 23 दिन से है कोमा में, FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 08:24 AM (IST)

पंचकूला/पिंजौर (मुकेश): पिंजौर के गांव बी.सी.डब्लयू सूरजपुर के एक छात्र के स्कूल में गिर कर जख्मी होने के मामले में स्कूल प्रबंधकों व स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने पर लिटल प्लावर स्कूल मैनेजमैंट के खिलाफ अमरावती पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की है। 

 

खाना तक छोड़ दिया है
5 वर्षीय छात्र सोहेल के पिता अशोक कुमार व मां रीता देवी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों गांव के ही प्राइवेट स्कूल लिटल फ्लावर हाई स्कूल में पढ़ते हैं। 3 अप्रैल को उनका बेटा सोहेल जो प्री नर्सरी कक्षा में पढ़ता है, छुट्टी के बाद घर रोते हुए आया। उसकी आंखें भी लाल थी। 

 

परिजन उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले कर गए। उसने सोहेल की हालत बिगड़ते देख उसे सैक्टर-6 सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-32 के सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया। पिछले 22 दिन से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

बच्चे सोहेल के पिता अशोक कुमार ने बताया कि  घटना के बाद जब वो स्कूल में उसके स्टाफ से घटना के विषय में बात करने गए तो उन्होंने पल्ला झाड़ दिया। अशोक ने बताया कि अभी तक स्कूल की तरफ से न ही कोई उनकी और न ही बच्चे की कोई खबर लेने आया है। 

 

सोहेल ने अब खाना भी छोड़ दिया है और वह कोमा में है। अशोक ने बताया कि यदि स्कूल स्टाफ लापरवाही न दिखाते हुए सोहेल को समय रहते अस्पताल ले जाता तो उसकी ऐसी हालत न होती। 

 

बच्चा चलकर घर गया था
जब इस बारे में लिटल फ्लावर स्कूल के प्रबंधक राजेश भसीन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल से बच्चा खुद चल कर घर गया है। यदि कोई गहरा घाव होता तो स्कूल स्टाफ बच्चे को उसी समय प्राथमिक उपचार दे देता। शरीर के भीतर की चोट का पता उन्हें अगले दिन ही लगा, जिसके बाद वह खुद अस्पताल बच्चे का हाल जानने गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News