सूखा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए सिंचाई योजनाएं तैयार करें, किसानों को लाभ मिल सके

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ 5 जून को विभिन्न मुद्दों पर अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें केसाऊ बांध का निर्माण करना, दादुपुर से हमीदा हैड न्यू ङ्क्षलक चैनल का निर्माण, सरस्वती नदी का कायाकल्प और हैरिटेज विकास परियोजना, एस.वाई.एल. नहर के पानी को वाया हिमाचल प्रदेश लाने, बिजली पर सैस लगाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना व लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजैक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी की निकासी सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार करें, ताकि किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को निर्बाध रूप से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल सुलभ करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके बाद किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए पेयजल एवं सिंचाई की कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
 

 

 

 

-राजस्थान से आने वाले पानी को जगह-जगह तालाब बनाकर रोका जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान से आने वाले पानी को जगह जगह तालाब बनाकर रोका जाएगा। इससे अलावा गुरुग्राम मेवात फीडर कैनाल, जे.एल.एन. फीडर की क्षमता बढ़ाने, हांसी ब्रांच की क्षमता बढ़ाने के कार्य भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सिंचाई एवं जल परियोजनाओं से भूजल संकट वाले क्षेत्रों में निजात मिलेगी और इंडस्ट्री और किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी सुलभ हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर में डब्ल्यू.जे.सी. कैनाल की रिमोडङ्क्षलग, करनाल में मुनक हैड से खुबडु तक कंक्रीट ङ्क्षलक, गुरुग्राम वाटर सॢवस चैनल की रिमोडङ्क्षलग, गुरुग्राम के धनवापुर व बहरमपुर में एस.टी.पी. की क्षमता बढ़ाना, फतेहाबाद के गोरखपुर वाटर कन्वैंस सिस्टम का विकास करना, झज्जर में जुआ ड्रेन के निर्माण कार्य करोड़ों रुपए की राशि से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम व फरीदाबाद का बेहतरीन नैटवर्क बनाने के लिए मैट्रो रेल एवं सड़क तंत्र को मजबूत करना सरकार का प्रयास है। इस रूट पर मैट्रो रेल व फास्ट रेल गाडिय़ां चले। इसके लिए गुरुग्राम में 28 किलोमीटर के मैट्रो रेल नैटवर्क पर जी.एम.डी.ए. एक माह में सिविल कार्य शुरू करेगा। रेजांगला चौक से सैक्टर-21 द्वारका तक मैट्रो रेल कनैक्टिविटी, सराय कलेखां से पानीपत तक रिजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

-धनवापुर में बनाया जा रहा है 100 एम.एल.डी. वाटर ट्रीटमैंट प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर ट्रीटमैंट हेतु धनवापुर में 100 एम.एल.डी. वाटर ट्रीटमैंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा चंदु बुढेडा में 100 एम.एल.डी. का वाटर ट्रीटमैंट प्लांट भी लगाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य जून माह में शुरू किया जाएगा। फरीदाबाद के प्रतापगढ़ व मिर्जापुर में बनाए जाने वाले एस.टी.पी. का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, फरीदाबाद रोड से एन.एच.-48 गुरुग्राम तक 845.54 करोड़ रुपए की लागत से दक्षिण पेरिफेरल रोड का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम में श्री शीतला माता मैडीकल कालेज एवं हॉस्पिटल का निर्माण कार्य आगामी 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में अवगत करवाया गया कि जींद मैडीकल कालेज में ओ.पी.डी. का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भिवानी मैडीकल कालेज के लिए उपकरण खरीदने की प्रक्रिया जारी है। गुरुग्राम में सैक्टर-58 से 115 तक 226.31 करोड़ रुपए की लागत से 113 किलोमीटर लंबाई की पेजयल पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके बन जाने से सैक्टर-71 से 81 में रहने वाले नागरिकों को बेहतर पेयजल सुलभ होगा। वाटिका चैक सोहना रोड पर मास्टर डेऊन का निर्माण भी किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

-फरीदाबाद में देश का एकमात्र इंटरनैशनल कन्वैंशन सैंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैक्टर-78 फरीदाबाद में देश का एकमात्र इंटरनैशनल कन्वैंशन सैंटर बनाया जा रहा है। इसमें 200 कमरों का होटल, प्रदर्शनी व ऑडिटोरियम ब्लॉक भी बनाया जाएगा। इससे फरीदाबाद में आवागमन बढ़ेगा और जेवर एयरपोर्ट की कनैक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एफ.एम.डी.ए. व जी.एम.डी.ए. संयुक्त रूप से मिल कर कार्य करें और गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद का भी चहुंमुखी विकास करना सुनिश्चित करें। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग के पदों को तुरंत भरने बारे कार्रवाई भी पूरी करें।
 

 

 

 

 

-फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा सड़क मार्ग में यमुना नहर पुल बनाने का कार्य भी पूरा
मुख्यमंत्री ने एन.एच.-21ए फोरलेन पिंजौर बाईपास की समीक्षा करते हुए कहा कि पी.एम.जी. प्रोजैक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों से बातचीत करें। रेवाड़ी-नारनौल, रेवाड़ी-झज्जर वाया दादरी ङ्क्षलक रोड का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। इस पर 3 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल है। फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा सड़क मार्ग में यमुना नहर पुल बनाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चल रहे जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के बड़े प्रोजैक्ट की मॉनिटरिंग के लिए सैंट्रल टीम का गठन करें। 
 

 

 

 

 

-3 विभागों की 37927 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने तीन विभागों की लगभग 37927 करोड़ रुपए की 48 विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इनमें से लगभग 2000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाएं केवल फरीदाबाद व गुरुग्राम के विकस की है। इन विकास परियोजनाओं से दोनों शहरों की कायाकल्प होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और लगातार मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News