दुबई में हुआ इन्वैस्ट हरियाणा रोड शो

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 08:26 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को दुबई में इन्वैस्ट हरियाणा रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुए इस रोड शो के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के व्यापारिक समुदाय की ओर से काफी उत्साह देखने का मिला। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एच.एस.आई.आई.डी.सी.) के अध्यक्ष वी. उमाशंकर तथा एच.एस.आई.आई.डी.सी. के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान राज्य की प्रमुख परियोजनाओं जैसे गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी, नांगल चौधरी में इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर और सोहना में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के बारे में जानकारियां दी गई।

 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्योगपतियों की सुविधाओं हेतु की गई विभिन्न पहलों से अवगत करवाया। इन पहलों में सैक्टर-केंद्रित निवेशक-अनुकूल नीतियों, जी.आई.एस. लैंड बैंक, निवेशक सुविधा प्रकोष्ठ, सिंगल रूफ क्लीयरैंस मैकेनिज्म, सेवाओं का समयबद्ध वितरण, शिकायत निवारण प्रणाली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सब पहले निवेशकों के लिए हरियाणा को पसंदीदा प्रमुख गंतव्य के रूप में उभारने और प्रदेश में सुगम कारोबारी माहौल बनाने के लिए शुरू की गई।
 

 

यू.ए.ई. के निवेशकों को हरियाणा की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश के लिए किया आमंत्रित 
मनोहर लाल ने राज्य के विकास के अपने विजन के बारे में बताया कि प्रदेश में आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, भविष्योन्मुखी उद्योगों, निम्न कार्बन हरित बुनियादी ढांचे और ईज ऑफ लिविंग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने यू.ए.ई. और भारत के बीच आॢथक व सांस्कृतिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के निवेशक समुदाय को हरियाणा की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने और राज्य व संयुक्त अरब अमीरात के मध्य विश्वास एवं सहयोग पर दीर्घकालिक संबंध मजबूत बनाने के लिए भी आमंत्रित किया। रोड शो की शुरूआत दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत अमन पुरी ने अपने स्वागत भाषण के साथ की। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण और एच.एस.आई.आई.डी.सी. के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने हरियाणा में निवेश के प्रमुख अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
 

 

हरियाणा भारत के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में से एक के रूप में उभरा
प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि कैसे हरियाणा अपने अद्वितीय भौगोलिक स्थिति, 34 औद्योगिक मॉडल टाऊनशिप के मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे और 28,540 एकड़ में फैले औद्योगिक संपदा, मजबूत कनैक्टिविटी, ठोस नीतिगत ढांचा और कुशल मैनपावर के साथ भारत के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में से एक के रूप में उभरा है। इतना ही नहीं, हरियाणा ऑटोमोबाइल, आई.टी./आई.टी.ई.एस., इलैक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और कपड़ा क्षेत्रों में भी अग्रणी राज्य बना है।
 

 

हरियाणा की प्रमुख मैगा परियोजनाएं, औद्योगिक संपदाओं व सैक्टर-विशिष्ट कलस्टर में निवेश के अपार अवसर
हरियाणा की प्रमुख मैगा परियोजनाएं जैसे ग्लोबल सिटी प्रोजैक्ट, जो कि 1080 एकड़ में विकसित की जा रही एक मिक्स्ड लैंड उपयोग परियोजना है, जिसमें जीवन की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और परिवेश के मामले में किस प्रकार यह परियोजना भविष्य के शहर के लिए एक आदर्श सिटी की परिकल्पना की गई है। दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कारीडोर से लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने और एन.सी.आर. / उत्तरी राज्यों व मुम्बई बंदरगाह के बीच आॢथक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए नांगल चौधरी में 886 एकड़ में विकसित किया जा रहा इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में 7200 एकड़ में विकसित किया जा रहा एकीकृत विमानन हब और एविएशन हब के आसपास के क्षेत्र में 300 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा एकीकृत विनिर्माण कलस्टर तथा आई.एम.टी. सोहना में स्थापित किए जा रहे इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर जैसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। औद्योगिक संपदाओं और सैक्टर-विशिष्ट समूहों जैसे फूड पार्क आदि में निवेश के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया।
 

 

मुख्यमंत्री ने अबूधाबी इन्वैस्टमैंट अथॉरिटी के साथ की निवेश के अवसरों पर चर्चा
अपनी दुबई यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने अबूधाबी इन्वैस्टमैंट अथॉरिटी (ए.डी.आई.ए.) के साथ हरियाणा में निवेश के प्रमुख अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। ए.डी.आई.ए. दुनिया के सबसे बड़े निवेश प्राधिकरणों में से एक है। इस दौरान हरियाणा को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने और राज्य की बड़ी व प्रमुख परियोजनाओं में निवेश करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। ए.डी.आई.ए. ग्रुप ने हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की और परियोजनाओं में गहरी दिलचस्पी दिखाई। 1976 में स्थापित ए.डी.आई.ए. एक सॉवरेन वैल्थ फंड है जो लंबी अवधि के मूल्य निर्माण पर केंद्रित रणनीति के माध्यम से अबू धाबी सरकार की ओर से धन का निवेश करती है। ए.डी.आई.ए. को 2022 में 708 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सॉवरेन वैल्थ फंड के रूप में स्थान दिया गया है।
 

 

मुख्यमंत्री ने एल्डार ग्रुप के साथ भी की बैठक
मुख्यमंत्री ने अबूधाबी में एल्डार ग्रुप के साथ राज्य सरकार के ग्लोबल सिटी प्रोजैक्ट पर चर्चा की। चर्चा का उद्देश्य ग्लोबल सिटी प्रोजैक्ट के विपणन और ग्रुप के मूल्यवान इनपुट प्राप्त करना था, ताकि परियोजना में भाग लेने में उनकी रुचि बढ़े। एल्डार ग्रुप ने परियोजना की अवधारणा और विकास के लिए हरियाणा सरकार की दूरदर्शी सोच की सराहना की और परियोजना में निवेश करने के लिए गहरी दिलचस्पी व्यक्त की। 

 


एल्डार ग्रुप भारत में व्यापार करने के इच्छुक थे और हरियाणा की यह परियोजना उन्हें एक लांचपैड प्रदान करेगी। ग्रुप ने योजना, बुनियादी ढांचे, विपणन, स्थिति और समर्थन के दृष्टिकोण से परियोजना पर अपने सुझाव भी प्रदान किए जो परियोजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। एल्डार ग्रुप, जिसका मुख्यालय अबूधाबी में है, मार्कीट मूल्य के हिसाब से यू.ए.ई. की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डिवैल्पमैंट और एसेट मैनेजमैंट कंपनियों में से एक है। समूह ने संयुक्त अरब अमीरात में कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं विकसित की हैं।
 

 

मुख्यमंत्री ने सुल्तान अहमद बिन सुलेयम से मुलाकात की
मुख्यमंत्री ने दुबई में डी.पी. वल्र्ड के चेयरमैन और सी.ई.ओ. सुल्तान अहमद बिन सुलेयम के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नांगल चौधरी में एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब परियोजना पर चर्चा की गई और ग्रुप से उनके सुझाव मांगे गए। दुबई पोटर््स अथॉरिटी और दुबई पोटर््स इंटरनैशनल के विलय के बाद 2005 में गठित डी.पी. वल्र्ड दुनिया की अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। यह कार्गो लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह टर्मिनल संचालन, समुद्री सेवाओं और मुक्त व्यापार क्षेत्रों में माहिर है। यह 70 मिलियन कंटेनरों को संभालती है जो सालाना लगभग 70,000 जहाजों द्वारा लाए जाते हैं। यह वैश्विक कंटेनर यातायात के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News