चैस और कैरम खिलाडिय़ों को ग्रेडेशन सूची में नहीं होने से हो रहा नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : इनडोर गेम्स के दिन नहीं बदल रहे हैं। इन गेम्स की दो अहम स्पर्धाएं चैस और कैरम की अनदेखी हो रही है। शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी जैसेे खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले शहर के चैस और कैरम खिलाडिय़ों को ग्रेडेशन सूची में नहीं होने का नुक्सान हो रहा है। दोनों ही खेलों में हिस्सा लेेने वाले युवाओं को कालेज यूनिवर्सिटी स्तर पर  दाखिले या नौकरी मिलने में भी कोई तव्वजो नहीं मिल पाती, जिस कारण शहर के करीब 400 से अधिक खिलाडिय़ों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। इस तरफ प्रशासन व खेल विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

 

कबड्डी व स्केटिंग की ग्रेडेशन शुरू : 
जानकारी के अनुसार खेल विभाग की ओर से पिछले कई साल से कबड्डी व स्केटिंग की ग्रेडेशन बंद कर दी थी लेकिन विभाग की तरफ से इस साल इन दोनों खेलों की ग्रेडेशन फिर शुरू कर दी है। चैस व कैरम एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का कहना है कि जब इन दोनों खेलों के खिलाडिय़ों को लाभ मिल रहा है तो खेल विभाग की ओर से कैरम व चैस की भी ग्रेडेशन शुरू कर देनी चाहिए ताकि इस खेल को अधिकाधिक प्रोत्साहन मिले। 

 

ग्रेडेशन के ये होते हैं लाभ :
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाडिय़ों को संबंधित खेल फैडरेशन से प्रतिभागी सर्टीफिकेट दिए जाते हैं। इसके आधार पर ग्रेडेशन के दायरे में आने वाले खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों के सर्टीफिकेट की जांच की जाती है, जिसके बाद खिलाडिय़ों की भी ग्रेडेशन होती है। इस ग्रेडेशन से खिलाडिय़ों को खेल कोटे से शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने में आसानी रहती है। 

 

चैस में चमके शहर के खिलाड़ी :
शहर के युवा खिलाड़ी हिमल गुसैन अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर बनने के करीब, जिन्होंने पिछले वर्ष इस दिशा में तीसरा चरण पूरा किया। उन्हें बकायदा नॉर्म पूरा करने का सर्टीफिकेट भी मिला था। विश्व में 248 रैंकिंग के हिमल अंतर्राष्ट्रीय मेयर कप में चौथे रैंक पर थे। लड़कियों के वर्ग में तारिणी गोयल ने मेयर कप में आठवीं रैंकिंग हासिल की है। 

 

कैरम :
शहर की तूबा सेहर वल्र्ड चैंपियनशिप की टीम इवैंट की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही। ऐसे युगल वर्ग में उन्होंने उप-विजेता और एकल वर्ग में 8वां स्थान हासिल किया है।

 

मुख्य टूर्नामैंट की शहर कर चुका है मेजबानी :

-शहर में नॉर्थ जोन ऑल इंडिया कैरम का आयोजन किया गया

-फिडे रेटिंग चैंपियनशिप का आयोजन। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News