पी.जी.आई. आने वाले मरीजों का कोविड टैस्ट के बाद होगा चैकअप

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 01:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : कोविड के बढ़ते मामलों के साथ ही पी.जी.आई. ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों का भी अब कोविड टैस्ट होगा। लेकिन सिर्फ दो डिपार्टमैंट ई.एन.टी. और पल्मोनोलॉजी डिपार्टमैंट के मरीजों को ही कोविड टैस्ट आर.टी.पी.सी.आर. और रैपीड होगा जिसके बाद वह डॉक्टर्स को 
दिखा सकेंगे। 


पी.जी.आई. ओ.पी.डी. इंचार्ज नवीन पांडे ने बताया कि पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में कोविड से पहले की तरह ही अब मरीजों की संख्या हो गई है, ऐसे में सभी मरीजों का टैस्ट कर उसके बाद उन्हें डॉक्टर्स के पास भेजा जाए वह बहुत मुश्किल है। ऐसे में हमने इन दो डिपार्टमैंट को चुना है, इनमें आने वाले मरीजों का ही कोविड टैस्ट होगा। इन दोनों डिपार्टमैंट में मरीजों का कॉन्टैक्ट डॉक्टर्स के पास बहुत क्लॉज रहता है, ऐसे में टैस्ट जरूरी हो जाता है। 


मरीजों और डॉक्टर्स दोनों की सैफ्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हमने टैस्ट के लिए दो कियोस्क बनाने की योजना बनाई है एक ओ.पी.डी. और दूसरा सैटअप ट्रॉमा में होगा। जहां मरीजों के टैस्ट होंगे। फिलहाल हम मैन पावर को एजस्ट कर रहे हैं। अगले दो या तीन दिन में टैस्टिंग शुरू हो जाएगी। यही नहीं दोनों कियोस्क में अगर कोई ओ.पी.डी. से बाहर का कोई व्यक्ति भी कोविड टैस्ट करवाना चाहता है तो वह भी इसका फायदा ले सकता है। वही डैंटल डिपार्टमैंट में क्लॉज कॉन्टैक्ट होने की वजह से पहले से ही टैस्टिंग की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News