डाक्टर अब घर जाकर बताएंगे आपको क्या है बीमारी

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 10:13 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 30 साल से ऊपर वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए प्रोग्राम शुरू करने से पहले स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। अब आपको आपके घर पर ही बता दिया जाएगा कि आप किस बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके अलावा अब 6 बड़ी बीमारियों को डिटैक्ट करने के लिए चलाए गए। इस प्रोग्राम में आपको हार्ट और कैंसर की बीमारी जांचने के लिए भी स्क्रीनिंग की जाएगी। 

 

दरअसल, पायलट प्रोजैक्ट के तहत हरियाणा के चार जिलों में नॉन कम्युनिकेबल डिसीज प्रोग्राम चलाया जाना है। इन चार जिलों में पंचकूला को भी शामिल किया गया है। हैल्थ डिपार्टमैंट की टीमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक कैंसर से लेकर ओरल कैंसर तक की स्क्रीनिंग के लिए 30 व 30 साल से ऊपर के लोगों की जांच करनी शुरू कर दी है। 

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों में पंचकूला जिला में कुल जनसंख्या साढ़े पांच लाख के करीब है। इसमें 37 प्रतिशत के हिसाब से पंचकूला में 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग 30 साल से ऊपर के हैं। वहीं, विभाग की ओर से अब 30 या 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में होने वाली बीमारियों को समय रहते ही डिटैक्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें ब्लड प्रैशर, डायबिटीज, शुगर, कैंसर से लेकर ब्रेस्ट कैंसर तक की स्क्रीनिंग की जाएगी।

 

सर्वे के लिए आशा वर्कर्स को फील्ड में उतारा :
जिले में 30 या 30 साल से ऊपर कितने लोग हैं, इसकी वैरीफिकेशन के लिए हैल्थ डिपार्टमैंट ने सर्वे शुरू करवा दिया है। जिले में इस उम्र के लोगों की जनसंख्या जानने के लिए आशा वर्कर्स को फिल्ड में उतार दिया गया है। 

 

जिसमें आशा वर्करों को उनके हैल्थ सैंटर के अंदर पडऩे वाले एरिया में लोगों से फॉर्म फिल करवाने होंगे। इस फैमिली फोल्डर में हर परिवार की डिटेल होगी और इसके साथ-साथ उनमें बीमारी के बारे में भी लिखा जाएगा। इसके बाद ए.एन.एम. हर परिवार की रिपोर्ट डेली बेसिस पर देखेगी।

 

लोगों के स्वास्थ्य में होगा सुधार :
सी.एम.ओ. डा. अश्वनी आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े स्तर का यूनिवर्सल हैल्थ पॉलिसी के तहत सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में 30 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों में होने वाले 6 बड़ी बीमारियों को लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमें पता चलेगा ही, इसके अलावा मरीज को भी पता चल सकेगा कि उसे क्या बीमारी थी, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार भी आएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News