किराये पर मकान दिलाने के नाम पर छात्रा से ठगी, दो पर केस

Sunday, Nov 08, 2020 - 07:54 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज) : किराये पर मकान दिलाने के नाम पर दो लोगों ने छात्रा से 13 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। फिरोजपुर निवासी ममता की शिकायत पर सैक्टर-49 थाना पुलिस ने परमजीत सिंह और कर्मवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

 

फिरोजपुर निवासी ममता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में पढ़ाई करती है। उसने रहने के लिए कमरा किराये पर लेने के लिए ओ.एल.एक्स. पर सर्च किया। मकान उसे पसंद आ गया और मकान लेने के लिए उसने परमजीत और कर्मवीर से संपर्क किया। उन्होंने ममता से 13 हजार 500 रुपए किराया मांगा। युवती ने ऑनलाइन किराया दोनों को भेज दिया। जब युवती ने इन दोनों से संपर्क किया तो दोनों ने फोन नहीं उठाया। 
 

ashwani

Advertising