CHB ने मलोया में 4 मकानों से गिराया अवैध निर्माण, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Tuesday, Nov 05, 2019 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड की शहर भर में बिना परमिशन निर्माण के खिलाफ ड्राइव जारी है। बोर्ड ने सोमवार को मलोया में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इन्फोर्समैंट टीम ने चार मकानों से अवैध निर्माण गिरा दिया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के आगे उनकी नहीं चली। 

 

हाल ही में नोटिस किया था जारी
इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मलोया में उन्होंने लोगों को हाल ही में नोटिस जारी किया था और इन्हें निर्माण हटाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन बावजूद इसके इन लोगों ने निर्माण नहीं हटाया। इसके चलते ही उन्होंने ही ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यहां कई अलॉटियों का चालान किया गया है, जिनके खिलाफ आगे जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
     

 

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी फ्रैश कंस्ट्रक्शन होती है, वह तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। बोर्ड की तरफ से बिना परमिशन कंस्ट्रक्शन करने पर नोटिस जारी किया जाता है और कंस्ट्रक्शन रोकने और वायलेशन हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर तीन दिन के अंदर कंस्ट्रक्शन रोककर वायलेशन नहीं हटाई जाती तो बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाती है। बोर्ड द्वारा ड्राइव पर आया खर्च भी अलॉटियों से ही वसूला जाता है। 

pooja verma

Advertising