चरणजीव सिंह व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बने

Wednesday, Jan 06, 2021 - 11:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय) : चरणजीव सिंह व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उनके खिलाफ कोई और नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध ही चुन लिया गया है। इसकी  आधिकारिक  घोषणा बुधवार को चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने सैक्टर-30 में पत्रकार सम्मेलन में की।

 

6 जनवरी की तारीख दस्तावेज चैक करने की रखी गई थी। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। शाम तक कोई अन्य नामांकन नहीं आया, जबकि चरणजीव सिंह ने सोमवार को पहले दिन नामांकन दाखिल कर दिया था। नामांकन के लिए दो दिन का समय दिया गया था। अगर कोई अन्य उम्मीदवार सामने आता तो 17 जनवरी को मतदान होता। ऐसे में अब अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से ही कार्यकारिणी का गठन होगा, जिसमें शहर के अन्य व्यापारियों को पदाधिकारी बनाया जाएगा।
 

ashwani

Advertising