CTU ने किया बड़ा बदलाव, अब नही करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 01:24 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की बसों में सफर करने वाले ट्राईसिटी के पैसेंजर्स के लिए रूट्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। सी.टी.यू. ने वी.-4 रोड में ट्रैफिक कंजैशन कम करने के लिए रूट नंबर-216 (आई.एस.बी.टी.-43 से आई.एस.बी.टी. होते हुए डेराबस्सी) में 9 मीटर लंबी मिडी बसों की बजाय 12 मीटर लंबी बसों को चलाने का फैसला लिया है।

जबकि रूट नंबर-2 बी. (पी.जी.आई. से मनसा देवी) और रूट नंबर-240 (आई.एस.बी.टी. सैक्टर-43 से मनसा देवी) में 12 मीटर लंबी बसों की जगह 9 मीटर की मिडी बसों को चलाया जाएगा। साथ ही सी.टी.यू. ने कुछ रूट्स का विस्तार भी किया है। रूट नंबर-32 ए. (मनसा देवी से पलसौरा) को मोहाली के नए बस स्टैंड तक चलाने का फैसला लिया है। वहीं, रूट नंबर-213 (मोहाली के नए बस स्टैंड से जीरकपुर) भी एलांते मॉल होते हुए डेराबस्सी तक चलेगी।

कईं रूट्स में बढ़ाई गई बसें

सी.टी.यू. ने कुछ रूट्स में बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। रूट नंबर-5 ए. और 5 सी. 15-20 मिनट के समय की बजाय पूरे 15 मिनट करने के लिए दो अतिरिक्त बसों को शामिल किया है।

 रूट नंबर-22 (आई.एस.बी.टी. सैक्टर-43 से आई.टी. पार्क) में भी फ्रिक्वैंसी को 15 मिनट करने के लिए 1 बस और लगाई गई है। सी.टी.यू. ने रूट नंबर-239 सी. में कुछ बदलाव भी किए हैं। अब यह बस सैक्टर-9 की मार्कीट, सैक्टर-8 और 9 गुरुद्वारा साहिब, सरकारी प्रैस और नीलम थिएटर में भी चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News