शहीद चन्द्र शेखर अजाद के शहीदी दिवस को समर्पित विशाल रैली आयोजित
punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2016 - 07:38 PM (IST)

मोहाली(प्रदीप हैप्पी) : अमर शहीद पंडित चन्द्र शेखर अजाद जी के शहीदी दिवस को समर्पित श्री ब्राह्मण सभा तथा युवा ब्राह्मण सभा द्वारा अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा समिति के सहयोग से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह स्कूटर व कार रैली फेज-6 स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई। यहां पर श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने इस रैली को हरी झंडी देकर मोहाली के फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में भगवान परशुराम मंदिर के लिए रवाना किया। यह रैली मोहाली के फेज-6 से शुरू होकर फेज-1 फ्रैंको होटल, पी.टी.एल. चौक, फेज-3 बी 2, फेज-7, पंजाब क्रिकेट स्टेडियम, फेज-11 से होते हुए मोहाली के फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में समाप्त हुई।
इस रैली में ऑल इंडिया हिंदू स्टूडैंट फैडरेशन के उत्तर भारत प्रमुख निशांत शर्मा, उत्तर भारत प्रभारी वैद अमरजीत शर्मा, भाजपा पार्षद अरुश शर्मा, भाजपा पार्षद अशोक झा, आजाद पार्षद आर.पी. शर्मा, हिंदू नेता विवेक जोशी, अमन वोहरा, कुलविंद्र सिंह गोली के अलावा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के उत्तर भारत प्रमुख रमेश दत्त की अगुवाई में काफिले ने शिरकत की। रैली की शुरूआत मौके नारियल तोडऩे की रस्म सीनियर पत्रकार मनोज जोशी ने निभाई। इस रैली में प्रसिद्ध समाज सेवी व हिंदू नेता विशाल शर्मा, तजिन्द्र हैरी, अमित जोशी चेयरमैन अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा समिति, मनोज वर्मा जिला चेयरमैन, अरविन्द गौतम जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार बिल्डर, दर्शन बलौंगी, राजबीर तथा सोनू शाह बुड़ैल आदि ने भी इस रैली को कामयाब बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।