प्लास्टिक फ्री बनेगा चंडीगढ़, कल से चलाया जाएगा अभियान

Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएंगे। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने सोमवार को बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के लिए प्रौद्योगिकियों के बारे में सोचें और सभी दुकानदारों को केवल जूट और कपड़े के बैग बेचने के लिए कहें। वहीं उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के तरीके अपनाने चाहिए।

 

निगमायुक्त के.के. यादव ने शहर से प्लास्टिक को कम करने के उपायों के अलावा जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ थीम के तहत प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जन जागरूकता अभियान 11 सितम्बर को शुरू किया जाएगा।अभियान के दौरान तीन चरणों में 11 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

 

इसके बाद 2 अक्तूबर को द्वितीय चरण में सामूहिक श्रमदान के रूप में श्रमदान और एकत्रित प्लास्टिक कचरे के री-साइकिल/निपटान, 3 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक तीसरे चरण में प्लास्टिक मुक्त दीवाली कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्तूबर को शहर में प्लास्टिक के प्रयोग पर भी प्रतिबंध होगा। इसके अतिरिक्त हर माह में एक दिन प्लास्टिक मुक्त-डे के रूप में मनाया जाएगा।

 

स्कूलों व कालेजों में होंगे सैमीनार
आयुक्तने कहा कि प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ पर स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सैमीनार आयोजित किए जाएंगे। इस सामूहिक अभियान में एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काऊट्स एंड गाइड के स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा।\

 

निगम कमिश्नर ने कहा कि सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल अपने संस्थानों में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाइल खाद्य आपूॢतकर्ताओं, भोजनालयों, रेस्तरां को प्लास्टिक के बजाय वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

 

खेल विभाग खेलों से जुड़े व्यक्तियों को शामिल करके पूरे शहर में रैलियों का आयोजन कर कार्यक्रम से जुडऩे के लिए प्रेरित करेगा। वहीं इंजीनियरिंग विभाग शहर में चलने वाले पटियाला की राव, एन-चो और सुखना चो के अलावा पारंपरिक व कृत्रिम जल निकायों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर प्लेङ्क्षगग कार्यक्रम चलाएगा।

pooja verma

Advertising