टूरिज्म वीक : कल से शुरू होगी सेलिब्रेशन, जानिए क्या होगा ख़ास

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 05:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन इस बार चंडीगढ़ प्रशासन वर्ल्ड टूरिज्म डे के बजाए ये पूरा हफ्ता टूरिज्म वीक के तौर पर सेलिब्रेट करेगा, जो 27 सितंबर तक चलेगा। इस बार चंडीगढ़ में इस हफ्ते तक चलने वाले सेलिब्रेशन में खास ये कि चंडीगढ़ के सर्दन सेक्टर जहां कोई भी खास प्रोग्राम कभी नहीं होता, वहीं से इस बार इस टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन की शुरुआत की जा रही है।

सेक्टर-42 की लेक में 23 सितंबर को सेलिब्रेशन की शुरुआत होगी और यहां पर पहली म्यूजिकल नाइट भी इसी लेक में वीक के पहले दिन होगी। इसका फैसला इसलिए लिया गया ताकि सर्दन सेक्टरों में भी टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

टूरिज्म वीक के दौरान डे टू डे ईवेंट ये होंगे : 
23 सितंबर - सेक्टर-42 की लेक में मेन इवेंट होगा। शाम को इसी लेक में पंजाबी म्यूजिकल नाइट होगी जिसमें प्रीत हरपाल की परफॉरमेंस होगी।
24 सितंबर - सेक्टर-17 प्लाजा में जावेद अली म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
25 सितंबर - टूरिज्म रन का आयोजन होगा। सुबह सुखना लेक से कैपिटल कांप्लेक्स तक करीब 5 बजे ये रन शुरु होगी।
26 सितंबर - टूरिज्म क्विज म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में होगा। इसमें 500  बच्चे पार्टिसिपेट करेंगे।
27 सितंबर - मॉर्निंग रागा पंडित हरविंदर सिंह के साथ। इसके बाद 11 बजे पेटिंग कंपीटिशन कैपिटल कांप्लेक्स में। शाम को कैपिटल कांप्लेक्स के ओपन हैंड पर विश्व मोहन भट्ट की परफॉरमेंस होगी।

फोकस ये हर एज के लोगों को किया जाएगा शामिल :   
इस बार टूरिज्म वीक 23 से 27 सितंबर तक सेलिब्रेट किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक ऐसे इवेंट इस पूरे वीक में होंगे जिसमें न सिर्फ बड़े लोग बल्कि हर एज के लोग पार्टिसिपेट कर सकें। इसलिए बच्चों के लिए भी ईवेंट रहेंगे और बड़े लोगों के लिए भी इस दौरान अलग अलग ईवेंट रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News