‘आई.पी.एल. में उतारेंगे चंडीगढ़ की टीम’

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन को कुछ ही दिन में मान्यता मिल जाएगी और जल्द ही चंडीगढ़ की अपनी रणजी टीम होगी। यह बात यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने वल्र्ड क्रिकेट की किताब के विमोचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  मान्यता के लिए दी गई एप्लीकेशन पर बी.सी.सी.आई. ने हाल ही में विचार कर 12 जुलाई को बी.सी.सी.आई. की वैबसाइट पर आपलोड कर दिया है। 

 

इसके बाद दो सप्ताह का समय होता है। यही नहीं कुछ समय पहले कुछ अधिकारी भी चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। बी.सी.सी.आई.ने हाल ही में बिहार, उत्तराखंड,पुड्डुचैरी व नॉर्थ ईस्ट को मान्यता दी है। इसके बाद हमारी मांग पूरी होनी भी पक्की हो गई है। 

 

एसोसिएशिन अध्यक्ष ने बताया कि  यू.टी.की मान्यता को लेकर बी.सी. सी.आई.को 110 पेजों का प्रैजेंटेशन दिया गया है, जिसमें मान्यता के लिए बी.सी.सी.आई. ने जो नियम व शर्त रखी हैं। उसके आधार पर चंडीगढ़ मान्यता के लिए हकदार है।

 

मैच का स्कोर डायरी पर नोट करता था, ‘वल्र्ड  क्रिकेट’ पर लिख दी किताब
महाराष्ट के रहने वाले गोविंद एच. बड़े द्वारा लिखी किताब वल्र्ड क्रिकेट बुक का शनिवार को द ब्रिटिश स्कूल में विमोचन हुआ। इस मौके पर भाजपा केप्रदेशाध्यक्ष और यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन केप्रधान संजय टंडन मौजूद रहे। किताब के तीन भाग हैं। इनमें वर्ष 1963 से 2015 तक के टेस्ट क्रिकेट का स्कोर मौजूद है। 

 

बड़े ने बताया कि जब वह 10वीं में पढ़ते थे तो क्रिकेट का काफी शौक था। धीरे-धीरे यह जनून में बदल गया। उन्होंने वर्ष 2015  तक 1400 टेस्ट का रिकार्ड 14 डायरी में नोट किया। इसकेबाद इन डायरियों को तीन भागों में बांट कर विमोचन कराया गया। इतने वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट का अखबारों में जितनी बार मैच हुए स्कोर आते तो उन्हें डायरी में अपने पेन से नोट करता जाता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News