पैरिस में चंडीगढ़ ने दिखाई सोलर एनर्जी में पावर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2015 - 02:08 AM (IST)

 चंडीगढ़, (विजय) : पैरिस में मंगलवार से कांफ्रैस ऑफ पार्टीज शुरू हुई। जिसमें भाग लेने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी गए हुए हैं। इस कांफ्रैस में चंडीगढ़ की ओर से सोलर एनर्जी पर अपनी पॉवर दिखाई गई। चंडीगढ़ की तरफ से इस कांफ्रैस में डायरैक्टर साइंस एंड टैक्नोलॉजी हिस्सा ले रहे हैं। चंडीगढ़ की तरफ से कांफ्रैस में एक स्टॉल भी लगाया गया है।

मंगलवार को चलाई गई डॉक्यूमैंट्री में दिखाया गया कि चंडीगढ़ को मॉडल सोलर सिटी के तौर पर डिवैल्प किया जा रहा है और इसके लिए अब तक 105 से ज्यादा बिल्डिंग्स के रूफ टॉप एरिया में प्लांट लगाए गए हैं। कांफ्रैस में प्रशासन की ओर से तैयार की गई डॉक्यूमैंट्री भी दिखाई गई। जिसमें एडवाइजर ने चंडीगढ़ में सोलर एनर्जी को लेकर क्या क्या प्लानिंग की जा रही है इस बारे में बताते हुए दिखाया गया है। इंडिया से चंडीगढ़ समेत अलग अलग राज्यों से गए डैलीगेशन की प्रमुखता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मंगलवार को करीब 6 बार पैरिस में चंडीगढ़ की डॉक्यूमैंट्री सोलर एनर्जी पर दिखाई गई। 5 दिसम्बर को चंडीगढ़ अपनी डिटेल प्रैजैंटेशन सोलर एनर्जी पर देगा जिसके लिए पहले ही मिनिस्ट्री के साथ मिलकर प्रैजैंटेशन तैयार की गई थी। बिना ओपन एरिया यूज करते हुए भी सोलर एनर्जी से किस तरह से ज्यादा से ज्यादा इलैक्ट्रिसिटी जैनरेट की जा सकती है इसके बारे में चंडीगढ़ की तरफ से बताया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News