चंडीगढ़ की सबसे उम्रदराज कोरोना पॉजीटिव मरीज डिस्चार्ज

Saturday, May 16, 2020 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शहर की सबसे उम्रदराज 79 साल की कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गई। इसके साथ ही 9 साल की बच्ची भी डिस्चार्ज हुई। 7 दिनों से बुजुर्ग महिला पी.जी.आई. में एडमिट थी। सैक्टर-38 की रहने वाली यह महिला 29 अप्रैल को एडमिट हुई थी। इसके साथ सैक्टर-30 निवासी 9 साल की बच्ची को भी डिस्चार्ज कर दिया। 

वहीं, सैक्टर-15 के रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग को नेहरू एक्सटैंशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें दूसरी मैडीकल परेशानियों के देखते हुए दूसरे डिपार्टमैंट में शिफ्ट किया गया है। शहर के ठीक होकर डिस्चार्ज हुए कोरोना मरीजों की संख्या अब 39 तक पहुंच गई है। कुल मरीजों की बात करें तो उसका आंकड़ा 9 है।

मैंटली बहुत स्ट्रॉन्ग थी मरीज, रेयर केस था :
डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज मैंटली बहुत स्ट्रॉन्ग थी। महिला की हैल्थ कंडीशन काफी क्रिटिकल थी। कोरोना की वजह से लंग्स में तो दिकत थी ही, साथ ही कर्डियक परेशानी भी थी। हार्ट की मेजर आट्री में लॉकेज होने की वजह से ब्रेन में ब्लड की सप्लाई सही तरीके से नहीं ही पा रही थी। उन्हें हाई ऑसीजन पर रखा गया। 

पोस्चर थैरेपी की मदद ली गई, जिसमें मरीज को उल्टा लिटाकर हाई ऑक्सीजन दी जाती है। मरीज को वैंटीलेटर पर नहीं रखा गया। हार्ट की दवाएं दी गई। एनेस्थीसिया डिपार्टमैंट के हैड डॉ.जी.डी. पुरी कहते हैं कि एनेस्थियलॉजिस्ट ओर कार्डियोलॉजिस्ट पल्मिनॉलजिस्ट, साइकोलॉजिस्ट की मदद से महिला का इलाज किया गया। यह एक रेयर केस भी है। 

9 साल की बच्ची हुई ठीक, मां-बाप और दादी अभी एडमिट :
सैटर-30 निवासी वाला एक परिवार जिसमें मां, पिता, दादी और 9 साल की बेटी भी पॉजीटिव आई थी, 30 अप्रैल से ये सब पी.जी.आई. में एडमिट हुए थे। बेटी शुक्रवार को ठीक होकर डिस्चार्ज हुई है। 32 साल की मां कहती हैं कि वह बेटी के लिए बहुत खुश हैं कि वह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गई। इससे पहले दोनों मां-बेटी एक ही रूम में एडमिट थी। 

यहां उसने टी.वी. को बड़ा मिस किया। मेरे हाथ के आलू के परांठे खाने की जिद किया करती थी। घर जाते ही फोन किया और बोली, ‘मम्मी, पी.जी.आई. पी.जी.आई. से डॉक्टर्स ने मुझे गिफ्ट दिया है। बुआ ने मेरे लिए केक बनाया है। आप भी जल्दी घर आ जाओ। बेटी को बोल तो दिया है कि जल्दी आ रही हूं लेकिन मुझे कुछ दिन और यहां रहना पड़ेगा। बेटी के साथ मेरा भी टैस्ट हुआ था। आज पहली रिपोर्ट नैगेटिव लेकिन दूसरी पॉजीटिव आ गई।

Priyanka rana

Advertising