चंडीगढ़ की शराब मोहाली की कालोनियों में बेचने वाले दो धरे

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 11:49 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): पुलिस ने चंडीगढ़ से कम दाम में शराब की समगलिंग करके मोहाली की कालोनियों व झुग्गी झौंपडिय़ों में बेचने वाले दो आरोपियों को चंडीगढ़ मार्का देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। 

 

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम मुहंमद इसरार तथा अबरार कुरैशी बताये जाते हैं जो कि दोनों मोहाली के गांव मदनपुरा में किराये के मकान में रहते हैं और मूल रूप में दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दोनों खिलाफ पुलिस चौंकी इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-8बी मोहाली में एकसाईज एकट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक उक्त दोनों आरोपी एक्टिवा स्कूटर पर चंडीगढ़ की ओर से मोहाली की ओर आ रहे थे। जब उन्हें स्पाईस लाईटों पर पुलिस नाके दौरान रोक कर 

 

तालाशी ली तो स्कूटर में से संतरा मार्का देसी शराब के 130 पौवे  (पऊए) बरामद हुए। दोनों को पकड़ कर पुलिस चौंकी ले जाया गया जहां पर उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ की शराब ला कर कालोनियों में मुनाफा कमा कर बेच देते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News