चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन 20 के बाद प्राइवेट कंपनी के हवाले

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): इंडियन रेलवे स्टेशन डिवैल्पमैंट कार्पोरेशन (आई.आर.एस.डी.सी.) की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के सभी कमर्शियल विभागों को निजी कपंनियों को सौंपने का फैसला कर लिया है। टैंडर भी निकाला जा चुका है। अंतिम तारीख 20 सितम्बर तय की गई है। इसके बाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड  क्लास बनाने का कार्य भी निजी कंपनी द्वारा ही शुरू किया जाएगा। रेलवे की ओर से पहले चरण में उत्तर रेलवे के दो रेलवे रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं। इनमें जम्मू और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन शामिल हैं। अब इन दोनों स्टेशनों के विकास की बागडोर निजी कंपनी के हाथ में होगी। अब चंडीगढ़ भी इस सूची में जुड़ जाएगा।

क्लॉक रूम का किराया भी बढ़ाया
रेलवे ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए क्लॉक रूम का किराया कई गुना बढ़ा दिया है। यात्रियों को क्लॉक रूम में सामान रखने के लिए पहले 1 नग के 15 रुपए देने होते थे। अब 24 घंटे के लिए एक नग का किराया 100 रुपए कर दिया है। अगर सामान 36 या 48 घंटे तक क्लॉक रूम में रहता है तो किराए के 200 रुपए देने होंगे। 

टैंडर में 5 कंपनियां आईं आगे 
जानकारी के अनुसार 5 प्राइवेट कंपनियों ने आवदेन किया है। अधिकारियों का कहना है कि आवदेन ऑनलाइन मांगे गए हैं इसलिए कितनी कपंनियों के आवदेन आए हैं, इस बारे में साफ कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन 20 सितम्बर को टैंडर ओपन होने के बाद पता चल जाएगा। जहां कमर्शियल डिपार्टमैंट इनके पास होगा, वहीं स्टेशन के विकास का जिम्मा भी इनका होगा। हरियाली पर भी ध्यान देना होगा। रेलवे ट्रैक के साथ 150 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट के लिए जगह छोड़ी जाएगी। रेलवे स्टेशन पर 10 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News