चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया और इस दौरान इंडियन रेलवे स्टेशन डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन की ओर से तैयार किया गया अंतिम मैप देखा और इसे हरी झंडी दे दी। 

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य मार्च के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आई.आर.एस.डी.सी. के अधिकारियों की ओर से निर्माण के बीच आने वाली कुछ इमारतों को भी तोडऩे के बारे में जानकारी दी और उनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के बारे में बताया गया। जी.एम. ने आई.आर. 

एस.डी.सी. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि चंडीगढ़-पंचकूला के लिए बनने वाले सब-वे को दूर-दूर बनाया जाए। मैप में प्लेटफार्म नंबर-1 की लंबाई व चौड़ाई कम लग रही थी, जिस पर उन्होंने कहा कि इसकी लंबाई व चौड़ाई में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा व पंजाब में अंडर पास व सब-वे बनाने को लेकर सचिवों के साथ भी बैठक की। 

चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का प्रोजैक्ट :
चंडीगढ़ की तरफ बिल्डिंग    60 मीटर बाई 40 मीटर 
पंचकूला की तरफ बिल्डिंग    60 मीटर बाई 40 मीटर 
एयर स्पेस रेलवे ट्रैक        36 मीटर बाई 80 मीटर 
वेटिंग एरिया                  1900 स्क्वेयर मीटर 
पार्किंग एरिया                16,663 स्क्वेयर मीटर 
प्लेटफार्म                        8 
एक्सेलेटर सीढिय़ां            12 
एलीवेटर                         6 

यात्रियों के लिए बनाया जाएगा वैकल्पिक रास्ता :
आई.आर.एस.डी.सी. के अधिकारियों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में प्लेटफार्म नंबर-1 और स्टेशन के मेन एंट्रैंस को बंद करने से पहले पैसेंजर्स के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाएगा। 

इसको लेकर रेलवे के इंजीनियर्स के साथ विचार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने में कोई दिक्कत न हो। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो पार्सल रूम और एक्सलेटर के जरिए यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे जोकि रेलवे स्टेशन के दूसरे हिस्से में स्टेशन में प्रवेश करने का एक और वैकल्पिक रास्ता है।

60 मीटर चौड़ी और 40 मीटर लंबी होगी इमारत :
रेलवे स्टेशन के मेन एंट्रैंस वाले हिस्से में चार मंजिला इमारत का निर्माण होगा। यह इमारत 60 मीटर चौड़ी और 40 मीटर लंबी होगी। स्टेशन के सामने वाले एरिया में चार मंजिला इस इमारत का निर्माण होगा। 

इसका एक छोर रेलवे स्टेशन के सामने रखे गए स्टीम इंजन और दूसरा छोर रेलवे स्टेशन के एंट्रैंस पर बने एक्सेलेटर की ओर होगा। 135 करोड़ रुपए में बनने वाली इस इमारत के लिए वी.आई.पी. गेट से रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहले स्टेशन को तोड़ा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News