चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अफसर अंबाला तलब

Friday, Oct 04, 2019 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन की सफाई व्यवस्था अन्य स्टेशनों के मुकाबले काफी अच्छी लगी लेकिन रेल क्लीनलिनैस सर्वे टीम को यह बेहतर नहीं लगी। इसके कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सफाई की रैंकिंग में और पीछे चला गया। बुधवार को रेल क्लीनलिनैस सर्वे टीम ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले 333 यात्रियों से बात की। इनमें से 326 लोगों ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया। 

वहीं, जानकारी के अनुसार रेल क्लीनलिनैस सर्वे टीम ने प्रोसैस इवैल्यूवेशन स्कोर में काफी कम अंक रेलवे स्टेशन को दिए हैं जबकि इसी के आधार पर आनंद विहार की रैंकिंग बेहतर रही है। वहीं, सफाई व्यवस्था में बुरी तरह पिछडऩे पर अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के सभी सीनियर आधिकारियों को अंबाला तलब किया है। डी.आर.एम. ने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था की रैंकिंग के बारे में जवाब मांगा है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। 

और सुधार की जरूरत है : डी.आर.एम.
अंबाला मंडल के डी.आर.एम. दिनेश कुमार शर्मा ने बातचीत में बताया कि वर्ष 2018 के मुकाबले इस रैंकिंग में सुधार आया है लेकिन रेल क्लीनलिनैस सर्वे का रिजल्ट हमारे अनुरूप नहीं रहा। 

वर्ष 2018 में सर्वे टीम ने 407 रेलवे स्टेशनों का सर्वे किया था। इसमें चंडीगढ़ का 222वां स्थान था। ए-1 के 75 रेलवे स्टेशनों का सर्वे किया गया था, जिसमें चंडीगढ़ का 56वां अंक था। ऐसे में सोच सकते हैं कि रैंकिंग में सुधार हुआ है लेकिन और सुधार की जरूरत है।   

Priyanka rana

Advertising