बरोटीवाला से 20 एम.टी. ऑक्सीजन लेकर आएगी चंडीगढ़ पुलिस

Sunday, May 09, 2021 - 10:49 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर ने चंडीगढ़ के अस्पतालों के लिए 20 एम.टी. आक्सीजन दी है। यह ऑक्सीजन चंडीगढ़ को हिमाचल स्थित बरोटीवाला में इनॉक्स प्लांट से लेकर आनी होगी। आक्सीजन से भरे टैंकर हर रोज चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा में सैक्टर-16 जनरल अस्पताल, जी.एम.सी.एच. 32 और सैक्टर-48 स्थित जनरल अस्पताल में सप्लाई करेंगे।

 

चंडीगढ़ प्रशासन के कोरोना नोडल आफिसर ने इसके लिए डी.एस.पी. लाइन दिलीप रत्न को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। इसके अलावा उनका सहयोग इंस्पैक्टर दलबीर सिंह करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस ऑक्सीजन टैंकरों को एस्कॉर्ट करेगी। डेराबस्सी स्थित रिफिलिग प्लांट में भी ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी।
 

ashwani

Advertising