चंडीगढ़ में पहली बार महिला IPS संभालेंगी परेड की कमान

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : चंडीगढ़ पुलिस में पहली बार महिला आई.पी.एस. अधिकारी गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड की कमान संभाल रही हैं। इस बार ए.एस.पी. साऊथ निहारिका भट्ट के पास परेड की कमान सौंपी गई है। बुधवार को परेड ग्राऊंड में आयोजित की जाने वाली रिहर्सल परेड में आई.पी.एस. निहारिका पूरे जोश से परेड की कमान संभाले नजर आईं। 

चंडीगढ़ में इससे पहले किसी भी महिला आई.पी.एस. को परेड की कमान सम्भाले का मौका नहीं मिला है। यह महिला आई.पी.एस. के परेड की कमान संभालने को लेकर इस परेड में भाग लेने वाली कॉलेज और स्कूल की छात्राओं में इस बात का गौरव नजर आया। 

कभी परेड में भाग नहीं लिया :
आई.पी.एस. निहारिका पहली बार पुलिस परेड की अगुवाई कर रही है इससे पहले उन्होंने स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी स्काऊट या एन.सी.सी. विंग के तहत किसी तरह की परेड में भाग नहीं लिया है।  

चंडीगढ़ में बतौर ए.एस.पी. साऊथ दूसरी पोस्टिंग :
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो एस.एस.पी. निलाम्बरी जगदले ने विशेषतौर पर इस बार परेड की अगुवाई करने के लिए उनका चयन कर उन्हें परेड की अगुवाई करने के आदेश दिए हैं। 2015 बैच की आई.पी.एस. निहारिका ही चंडीगढ़ में बतौर ए.एस.पी. साऊथ दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वह उत्तराखंड में तैनात रह चुकी हैं। निहारिका ने अपनी स्कूलिंग लखनऊ से की है। वहीं परेड की सैकेंड कमांड इंस्पैक्टर रीना यादव संभाल रही हैं।  

लगन और मेहनत से ही बनी हूं आई.पी.एस. : भट्ट
आई.पी.एस. निहारिका की मानें तो मेहनत और लगन किसी भी व्यक्ति को उसके तय किए मुकाम तक पहुंचा सकती है। इसी तरह से मेहनत करने के बाद ही वे आई.पी.एस. बनी हैं और देश की सेवा करने के मकसद से ही वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। 

10 साल में तीसरे आई.पी.एस. अधिकारी ने सम्भाली कमान :
पिछले 10 साल की बात करें तो इस दौरान 3 आई.पी.एस. अधिकारी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की जाने वाली परेड की कमान सम्भाल चुके हैं। इससे पहले आई.पी.एस. मधुर वर्मा और देशराज सिंह परेड की अगुवाई कर चुके हैं। निहारिका भट्ट इस दौरान तीसरी आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जो अब परेड की अगुवाई कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News