ड्यूटी के दौरान शहीद हुए चंडीगढ़ पुलिस के 383 जवानों को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों को सैक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन ग्राऊंड में शहीद स्मारक पर चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा ने शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

 

चंडीगढ़ पुलिस ने 1 सितम्बर 2016 से अगस्त 2017 तक शहीद हुए 383 जवानों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर डी.आई.जी. डॉ. ओ.पी. मिश्रा, एस.पी. हैडक्वार्टर ईश सिंघल, एस.पी. रवि कुमार, एस.पी. रोशन लाल, डी.एस.पी. उदयपाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

 

डी.जी.पी. ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए 383 जवानों ने बलिदान दिया है। फोर्स में भर्ती होने वाला जवान हमेशा ही देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देता है। इस मौके पर इंस्पैक्टर सुच्चा सिच्च्ह का बेटा और पत्नी भी मौजूद रही। उन्होंने शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित किए। 

 

उल्लेखनीय है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में हर साल 21 अक्तूबर को शहीदी दिवस मनाना शुरू किया गया था। 21 अक्तूबर को लद्दाख इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सुरक्षा करते हुए दस जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था। हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद हर साल 21 अक्तूबर को शहीद हुए जवानों की याद में पूरे देश में शहीदी दिवस मनाया जाता है। 

 

शहीद अमीन चंद को हिमाचल के गवर्नर 23 को देंगे श्रद्धांजलि :
चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी के दौरान शहीद ए.एस.आई. अमीन चंद को हिमाचल के गवर्नर आचार्य देवव्रत 23 अक्तूबर को सुबह हिमाचल (कांगड़ा) के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस शहीद हुए अपने जवानों के स्कूलों में जाकर समारोह करने जा रही है। 

 

शहीद ए.एस.आई. अमीन चंद चंडीगढ़ के एस.एस.पी. सुमेध सिंह सैनी के ड्राइवर थे। 29 अगस्त, 1991 को बम ब्लास्ट में ए.एस.आई. अमीन चंद शहीद हो गए थे। अमीन चंद 1981 में चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। उन्होंने बेहतर ड्यूटी करते हुए 44 कोमोडेशन सर्टिफिकेट और दो हजार 625 रुपए बतौर ईनाम हासिल किया था। 

 

वहीं कांगडा के लूनज में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाले शहीद अमीन चंद याद में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने चंडीगढ़ पुलिस का विशेष दल जाएगा। शहीद ए.एस.आई. अमीन चंद को श्रद्धांजलि समारोह में उनके परिवार का भी सम्मान किया जाएगा। ड्यूटी देते हुए चंडीगढ़ पुलिस के 6 जवान इंस्पैक्टर जगजीत सिंह, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, ए.एस.आई. अमीन चंद, ए.एस.आई. लालू राम, एस.आई. अमरजीत सिंह और इंस्पैक्टर सुच्चा सिंह शहीद हो गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News