शहर में फिर बढ़ी कोविड मरीजों की संख्या, 145 नए केस कन्फर्म

Sunday, Jul 24, 2022 - 09:02 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल):रविवार को रिकार्ड तोड़ कोविड मरीज शहर में कन्फर्म हुए। पिछले चार दिनों से लगातार शहर में केस बढ़ रहे हैं। रविवार को 145 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉसिटिव आई। धनास से सबसे ज्यादा 18, मनी माजरा से 8, सैक्टर 49 से 7, सैक्टर 21 से 6 केस कन्फर्म हुए हैं। मरीज़ों के साथ ही पॉसिटिविटी रेट रविवार को रेट 9.95 प्रतिशत रिकार्ड हुआ जबकि एक हफ्ते के पॉसिटिविटी रेट भी बढ़कर 8.49 प्रतिशत हो गया है। मरीजों में 66 पुरुष और 79 महिलाएं हैं। टेस्टिंग की बात करे तो 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने 1457 सैम्पलिंग की है। नए मरीज़ों के साथ ही 85 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं एक्टिव मरीज़ों की संख्या अब 734 पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते से शहर में एवरेज कोविड मरीज़ पॉसिटिव होने की संख्या 105 हो गई है। एक्टिव मरीज़ों में 29 मरीज़ हॉस्पिटल में एडमिट है। 11 मरीज़ पीजीआई, 9  मरीज़ जीएमसीएच और 8 मरीज़ जीएमएसएच में और एक मरीज़ संतोख हॉस्पिटल में एडमिट  हैं। 
 

 

 - पंचकूला और एस.एस. नगर में भी बढ़े मामले
एसएस नगर में रविवार को 57 केस कन्फर्म हुए हैं जबकि एक दिन पहले 90 मरीज़ कन्फर्म हुए थे। 59 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 630  हो गई है। वही पंचकूला से 51 केस कन्फर्म हुए हैं जिसमे 29 पुरुष और 22 महिलाएं हैं। एक दिन पहले पंचकूला से 63 केस कन्फर्म हुए थे।  
 

 

-चंडीगढ़ में पिछले चार दिनों में आए कोविड केस 
दिन             केस 
रविवार        145 
शनिवार       135 
शुक्रवार        127 
वीरवार         116

Ajay Chandigarh

Advertising