कांग्रेसी बोले-निगम के हालात ताला लगाने वाले और जड़ दिया दफ्तर पर ताला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 08:08 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ कांग्रेस ने पानी के रेटों में तीन गुना बढ़ौतरी के खिलाफ निगम ऑफिस के बाहर धरना दिया और काले झंडे लेकर निगम ऑफिस की ओर कूच किया। सांसद किरण खेर, मेयर राजबाला मलिक, भाजपा पार्षदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान नगर निगम के गेट पर ताला जड़ दिया जिस पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के साथ पुलिस की झड़प व धक्कामुक्की भी हुई। धरने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पानी के रेट बढ़ाने का फैसला जनता के खिलाफ है, कांग्रेस पार्टी इसका जमकर विरोध करती है। निगम की वित्तीय हालत बदत्तर होने के लिए भाजपा ही जिम्मेवार है। सवाल ये है कि क्यों नहीं दिल्ली फाइनैंस कमीशन की ओर से नगर निगम को ग्रांट मिल रही।

 


जिम्मेदारी व जवाबदेही से बचने को बुलाई जा रही सदन की बैठक
पहले भी व अब भी फिजिकल सदन की बैठक बुलाई जानी चाहिए थी, लेकिन अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही से भागने के लिए हर महीने वर्चुअल बैठक बुलाई जा रही है। भाजपा लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर रही है। कांग्रेस सडक़ पर व कांग्रेस के पार्षद सदन में पूरा विरोध करेंगे। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पहले ही लगातार टैक्सों का बोझ झेल रही चंडीगढ़ की जनता के ऊपर तीन गुना पानी के रेट्स में बढौत्तरी बहुत बड़ी नाइंसाफी है। हालात नगर निगम में ताला लगाने वाले हैं, जो हमने ताला लगाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News