डांस प्लस टॉप फोर में आया चंडीगढ़ का क्वेशचन मार्क ग्रुप
punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2015 - 07:19 PM (IST)
.jpg)
चंडीगढ़ (एकता): जब क्वेशचन मार्क ग्रुप चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंहुचा तो कुछ इस तरह लोगो ने उनका स्वागत किया। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे ।स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले डांस प्लस शो में दर्शकों से अधिकतम नंबर पाने के बाद क्वेशचन मार्क ग्रुप शो के शीर्ष 4 प्रतिभागियों मे जगह बनाई है। मुंबई से वापस आने के बाद एयरपोर्ट में हजारों की संख्या में लोग हमें देखने के लिए और हमारा स्वागत करेने आए। यह सब हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। कुछ इस तरह से अपनी ख़ुशी का इजहार किया शहर के क्वेशचन मार्क ग्रुप ने।
इस ग्रुप के सोलहों लड़के फल और सब्जियां बेचते थे। इन लड़कों ने साथ में मिलकर एक ग्रुप बनाया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर महारत हासिल की। कठिन मेहनत और समर्पण के साथ इस ग्रुप ने एक अनूठा डांस स्टाइल बनाया जिसे उन्होंने हैण्ड स्ट्रीट फॉर्मेशन का नाम दिया।
कलाग्राम से मुंबई तक का सफर:
क्वेशचन मार्क ग्रुप के विनोद ने बताया की वो 12 साल से डांस तो कर रहे है पर उन्होंने ग्रुप 3 साल पहले बनया है। यह ग्रुप मेरी फैमिली की तरह है। हम सब एक दूसरे के सुख दु:ख में काम आते है। पैसो से लेकर कपड़ो तक की हमने एक-दूसरे की मदद की है। हम सब ने दवाईयों,फल सब्जी की दुकान में काम करने के बाद भी अपने डांस के शौक को पूरा करने के लिए दिन रात एक किया है। हम सब की फैमिली बैकग्राउंड इतनी अच्छी नहीं है कि वो हमें डांस के लिए सारी सुविधाएं दे सके। सुविधाओ का अभाव होते हुए भी हमने कभी हार नहीं मानी और अपनी मंजिल का रास्ता बिना कि सी सहारे के अपने दम पर खुद बनाया।
जंगलों में की प्रैक्टिस:
क्वेशचन मार्क ग्रुप के श्रवण ने कहा कि कलाग्राम के बाद हमने जंगलो में भी प्रैक्टिस की हमारे पास कोई जगह नहीं थी। माना कि कलाग्राम से ही हमारे ग्रुुप का जन्म हुआ। पर हमें कुछ समय बाद वहां से जाने को कह दिया गया। जगह न होने के चलते हमें फौजी ग्राउंड तो कभी जंगलो में प्रैक्टिस करनी पड़ती। जब हम जंगलों में प्रैक्टिस करते तो सब लोग हमे देख कर यही कहते की पता नहीं ये क्या करते रहते है हम सब की बातें सुनते रहते अगर जवाब देते तो आज यहाँ तक नहीं पहुँच पाते।
4 महीने लगे ग्रुप का नाम बनाने में:
3 साल पहले ग्रुप तो बना दिया था पर ग्रुप का नाम ऐसा रखना चाहते थे जो सबसे अलग हो क्योंकि इस ग्रुप के सभी सदस्य कुछ हट कर है । फिर 4 महीने के बाद हम सब ने मिल कर क्वेश्चन मार्क नाम रखा ।