चंडीगढ़ का ज्वैलर मोहाली में हैरोइन सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 12:11 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स द्वारा हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने का समाचार है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम राहुल वर्मा उर्फ गोरू बताया जाता है जो कि सैक्टर-41ए, चंडीगढ़ का रहने वाला है और ज्वैल्र्स का लड़का है। उनकी ज्वैलरी की एक दुकान सैक्टर 41 चंडीगढ़ में है, दूसरी दुकान मोहाली के गांव शाहीमाजरा  में है। 

दिल्ली से लेकर आता था हैरोइन
एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी दिल्ली स्थित एक नाइजीरियन से हैरोइन खरीद कर लाता है। वह खुद भी नशा करने का आदी है और यहां पर अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई भी करता है।

पी.टी.एल. चौक से किया गिरफ्तार
ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी को पी.टी.एल. चौक फेज-5 मोहाली से काबू करके उसके कब्जे में से 26 ग्राम हैरोइन बरामद की। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर के गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिस दौरान उसे न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News