चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई की फ्लाइट आज

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2016 - 01:28 AM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अपनी दूसरी इंटरनैशनल फ्लाइट के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। सोमवार को मोहाली स्थित इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शाम 4.15 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि फ्लाइट की सभी 180 सीटें बुक हो चुकी हैं। चंडीगढ़ से दुबई के लिए डायरैक्ट फ्लाइट शुरू होने से पैसेंजर को अब दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। इससे पैसेंजर को ट्रैवलिंग के दौरान 5 से 6 घंटे की बचत होगी। चंडीगढ़ से दुबई के लिए 3.30 घंटे का सफर है। 

इंडिगो 6ई56 का फ्लाइट शैड्यूल
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई55 शाम 4:15 बजे उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट शाम 6:20 बजे दुबई पहुंचेगी जबकि दुबई से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट नंबर 6ई56 सुबह 6:05 बजे दुबई से उड़ान भरेगी जो सुबह 11:10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

ब्रांड न्यू एयरबेस ए 320 भरेगा उड़ान
इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि इंडिगो 6ई 56 चंडीगढ़-दुबई के बीच ब्रांड न्यू एयरबेस ए 320 का संचालन करेगा। यह 180 सीट वाला बड़ा जहाज है। सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि दुबई जाने वाले यात्रियों का बेहतर रिस्पांस आ रहा है। यात्रियों को उड़ान से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News