एयर इंडिया की चंडीगढ़ से इंटरनैशनल फ्लाइट की फिलहाल कोई योजना नहीं

Friday, Oct 11, 2019 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से इंटरनैशनल फ्लाइट्स शुरू करने का कोई प्लान नहीं हैं। यह कहना है एयर इंडिया के जनरल मैनेजर (कॉमर्स एंड मार्कीट प्लालिंग) रामबाबू सी. का।  सैक्टर-27 में प्रैस कांफ्रैंस में उन्होंने कहा कि 4 महीने पहले एयर इंडिया की ओर से सर्वे करवाया गया। इसमें पता चला कि शहर से काफी लोग ऑस्ट्रेलिया व लंदन में रहते हैं। प्रोपोजल बनाया जा रहा है। 

समर सीजन में यूरोपीय देशों के लिए फ्लाइट्स शुरू करने का प्रावधान है। एयरलाइंस 2020 में चंडीगढ़ से इंटरनैशनल फ्लाइट्स शुरू करने की सोच रही है। हालांकि उन्होंने 550वें प्रकाश उत्सव पर अमृतसर से एक इंटरनैशनल और एक डोमैस्टिक फ्लाइट शुरू करने की घोषणा भी की। अमृतसर से स्टैंस्टेड-लंदन सीधी फ्लाइट 31 अक्तूबर से शुरू होगी। अमृतसर-स्टैंस्टेड लंदन फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, वीरवार व शनिवार को ऑपरेट होगी। इसमें 256 सीटें होंगी। अमृतसर से पटना साहिब के लिए 27 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू होगी।  

                                                   यह होगा शैड्यूल
दिन         अमृतसर से उड़ान   स्टैंस्टेड लंदन पहुंचेगी         स्टैंस्टेड लंदन से उड़ान  अमृतसर  पहुंचेगी                      
सोमवार    सुबह 03.10 बजे    06.30 बजे(लोकल टाइम)    09.20 लोकल टाइम    22.30 बजे लोकल टाइम
वीरवार    सुबह  03.10 बजे    06.30 बजे(लोकल टाइम)    08.05 लोकल टाइम    21.50 बजे लोकल टाइम 
शनिवार    सुबह 03.10 बजे    06.30 बजे(लोकल टाइम)    09.15 लोकल टाइम    22.30 बजे लोकल टाइम 

अमृतसर से स्टैंस्टेड लंदन    फ्लाइट का फेयर
इकोनॉमी क्लास                43,162 रुपए 
(वन साइड)      :               23334 रुपए 
बिजनैस क्लास :              134686 रुपए 
(वन साइड) :                    77293 रुपए 
स्टैंस्टेड लंदन से अमृतसर का फेयर 
इकोनॉमी                431 पाऊंड 
(वन साइड)             278 पाऊंड 
बिजनैस क्लास       1528 पाऊंड 

अमृतसर-पटना साहिब फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन :
अमृतसर से पटना साहिब के लिए एयर इंडिया 27 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू करेगा। यह सप्ताह में मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी। यह पटना साहिब से सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 13.15 बजे अमृतसर लैंड करेगी। अमृतसर से यह 14.55 बजे उड़ान भरेगी और पटना 15.05 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 1299 रुपए से शुरू होगा।

एयर इंडिया की ओर से अमृतसर-दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से टोरंटो की फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली-अमृतसर की फ्लाइट को कनैक्ट किया गया है ताकि अमृतसर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो सके। यह फ्लाइट्स रविवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। 

Priyanka rana

Advertising