सैक्टर-53 में 90 लाख के वन बैडरूम के लिए मात्र 5 आवेदन

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 08:54 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) अपनी अगली स्कीम से वन बैडरूम फ्लैट्स की कैटेगरी को हटा सकता है, क्योंकि बोर्ड को इस कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए लोगों का पुअर रिस्पांस मिला है। बोर्ड द्वारा अभी फिलहाल सैक्टर-53 हाऊसिंग स्कीम के लिए सर्वे करवाया जा रहा है, जिसमें वन बैडरुम फ्लैट्स के लिए 5 लोगों ने ही अप्लाई किया, जबकि बाकी कैटेगरी के लिए उसे अच्छा रिस्पांस मिला है। 

सैक्टर-53 के बाद बोर्ड ने आई.टी. पार्क की ही हाऊसिंग स्कीम लॉन्च करनी है, जिसमें वन बैडरूम कैटेगरी को हटाकर सिर्फ ई.डब्ल्यू.एस. कैटेगरी को ही रखा जा सकता है। आई.टी. पार्क में 1100 फ्लैट्स का निर्माण करना है, जिसके लिए बोर्ड को यू.टी. के चीफ आर्कीटैक्ट विभाग ने हाल ही में जोनिंग प्लान जारी कर किया था। 

बाकी का अच्छा रिस्पांस मिला :
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि वह सैक्टर-53 हाऊसिंग स्कीम के लिए सर्वे करवा रहे हैं, जिसमें वन बैडरूम को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है। वह अपनी अगली स्कीम में वन बैडरूम कैटेगरी को हटाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी ई.डब्ल्यू.एस. और वन बैडरूम कैटेगरी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। इसके चलते दोनों में ही लोगों का रिस्पांस बंट रहा है। यही कारण है कि वह अगली स्कीम से दोनों की जगह सिर्फ एक कैटेगरी रखने पर विचार कर रहे हैं।

फ्लैट्स में होंगी सभी सुविधाएं :
बोर्ड द्वारा दो साइट्स 17 एकड़ भूमि पर फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें ई.डब्ल्यू.एस., वन बैडरूम, टू बैडरूम और थ्री बैडरूम फ्लैट्स शामिल होंगे। ये सेवन स्टोरी फ्लैट्स होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा।

बोर्ड के मुताबिक वर्तमान कलैक्टर रेट के हिसाब से फ्लैट्स की कीमत पहले की स्कीमों के मुताबिक अधिक होगी। दो साल से 18 साइट्स को डिवैल्प करने के लिए बोर्ड बोलीदाता ढूंढने में असफल रहा। यही कारण है कि बोर्ड ने बोलीदाताओं को लुभाने के लिए रोड साइड 10 एकड़ भूमि पर फाइव स्टार होटल, मल्टीप्लैक्स व मॉल का निर्माण करने का भी प्लान तैयार किया था।

सैक्टर-53 हाऊसिंग स्कीम
फ्लैट्स            इतने बनेंगे    रेट
ई.डब्ल्यू.एस.    80             50 लाख
वन रूम           120           90 लाख 
टू बैडरूम         100           1.36 करोड़ 
थ्री बैडरूम       192            1.63 करोड़ 

आई.टी. पार्क प्रोजैक्ट :
123 एकड़ भूमि है सी.एच.बी. के पास
20 साइट्स की जानी हैं डिवैल्प
1100 फ्लैट्स बनने हैं दो साइटों पर
18 साइटें प्राइवेट बिल्डरों को डिवैल्पमैंट के लिए देनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News