मानसी ने जीता 1 रजत, 2 कांस्य पदक

Friday, Feb 09, 2018 - 12:27 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : अंकुर स्कूल-14 की 9वीं कक्षा की छात्रा मानसी ने चंडीगढ़ जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तर मुकाबलों में एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। मानसी इससे पहले भी जिम्नास्टिक में अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर कई पदक प्राप्त कर चुकी है। 

 

बता दें कि 3 फरवरी से 4 फरवरी यह मुकाबले सैक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में करवाए गए थे। जिसमें अंकुर स्कूल की मानसी ने जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. परमिंद्र दुग्गल ने मानसी की सराहना की।
 

Advertising