7 सितम्बर से फिर चलेगी चंडीगढ़-गोरखपुर स्पैशल ट्रेन

Friday, Aug 04, 2017 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): रेलवे चंडीगढ़-गोरखपुर स्पैशल ट्रेन को दोबारा शुरू करने का विचार बनाया है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 7 सितंबर से 26 अक्तूबर तक चलेगी। यह चंडीगढ़ से हर वीरवार को रवाना होगी और गोरखपुर से हर शुक्रवार को चलेगी। इसे 31 जुलाई से बंद कर दिया गया था लेकिन ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण रेलवे ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है।  गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़ से रोजाना वीरवार को रात 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन शुक्रवार को शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह गाड़ी संख्या 04923 बनकर हर शुक्रवार को रात 10.10 बजे चलेगी और शनिवार को 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गौंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी। इसमें 5 जनरल कोच, 10 स्लिपर, 1 ए.सी. कोच, 1 सेकैंड ए.सी., 3 थ्री ए.सी. कोच शामिल हैं। 

 

फिरोजपुर-गोरखपुर स्पैशल ट्रेन भी चलेगी: रेलवे की ओर से फिरोजपुर-गोरखपुर स्पैशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 7 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04974 फिरोजपुर से शाम 7 बजे हर मंगलवार को रवाना होगी। यह रात 1.05 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04973 गोरखपुर से वीरवार को शाम को 5.50 बजे चलेगी। वहीं चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन को सुपरफास्ट घोषित किया है। यह गाड़ी चंडीगढ़ से अब गाड़ी संख्या 22356 बनकर चलेगी। पाटलिपुत्र से यह गाड़ी संख्या 22357 बनकर आएगी। इसके किराए में 10 रुपए का इजाफा किया है। चंडीगढ़ से रामनगर जाने वाली ट्रेन की गाड़ी संख्या में भी परिवर्तन किया है। यह चंडीगढ़ से गाड़ी संख्या 12528 बनकर चलेगी जबकि रामनगर से यह 12527 बनकर आएगी। 


 

Advertising