चंडीगढ़ गैंगरेप: पुलिस के हाथ अब भी खाली, शहर के ऑटो के पीछे आरोपियों के चिपकाए पोस्टर

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): युवती से गैंगरेप मामले में फरार ऑटो चालक और उसके दो साथी का सुराग लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के ऑटो के पीछे ही आरोपियों के पोस्टर लगा दिए। पुलिस का मानना है कि ऑटो ट्राइसिटी से सवारियों लेकर आते-जाते हैं। ऑटो के पीछे पोस्टर लगाने से लोग आरोपियों की पहचानकर उन्हें सूचना दे सकते हैं।

फरार ऑटो चालक और उसके दो साथियों को पकडऩे के मामले में एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले सभी थाना प्रभारियों को सौंपे गए कामों की स्टेटस रिपोर्ट शाम आठ बजे से पहले सौंपने के लिए कहा है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली है। यह केस भी चंडीगढ़ पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाएगा। सात दिन बाद भी चंडीगढ़ पुलिस मामले में कुछ भी सुराग नहीं लगा पाई है।

व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों की फोटो भेज रहे हैं जनता को

चंडीगढ पुलिस कर्मी आरोपियों को पकडऩे के लिए व्हाट्एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस जवान अपने-अपने जानकार व ग्रुप में आरोपियों की फोटो भेज रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। पुलिस को उम्मीद है कि सोशल मीडिया के  द्वारा भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News