तीन महीने के लिए चंडीगढ़ के जंगल बंद, देखिए कब से कब तक रहेंगे बंद

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2016 - 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़ : मानसून होने के चलते कुछ महीनों के लिए चंडीगढ़ के फॉरेस्ट एरिया को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। ये फॉरेस्ट एरिया तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में बंद रहेगा| फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।

 

शहर के नेपली, कांसल और सुखना लेक के सामने के फॉरेस्ट एरिया में लोग अब तीन महीने तक घूम नहीं पाएंगे| इसके बाद फॉरेस्ट एरिया को अक्टूबर महीने में पब्लिक के लिए खोला जाएगा| मानसून के दौरान बारिश होने के चलते स्लिपरी होने के साथ वाइल्ड लाइफ भी ग्रोथ होती है| इसी के चलते इसे कुछ समय के लिए बंद किया गया है| ताकि किसी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना न हो| 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News