8 अक्तूबर तक रद्द रहेगी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रैस

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): बिहार व असम में बाढ़ के कारण कई रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक प्रभावित हुए हैं। इस कारण अम्बाला मंडल से चलने वाली 12 ट्रेनें लगातार रद्द की जा रही हैं। इनमें चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन एक माह से रद्द घोषित की जा रही है। वहीं रेलवे ने अब इस गाड़ी को 8 अक्तूबर तक रद्द करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 15903 29 सितम्बर तथा 2 व 6 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी15904 27 सितम्बर, 1, 4 व 8 अक्तूबर को भी यह ट्रेन रद्द रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक जब तक रेलवे ट्रैक ठीक नहीं होती तब तक यह ट्रेन रद्द रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News