...तो इस वजह से चंडीगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रदेशाध्य्क्ष प्रदीप छाबड़ा से हुए नाराज

Sunday, Dec 17, 2017 - 09:34 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रदेशाध्य्क्ष प्रदीप छाबड़ा से नाराज हैं। कारण है कांग्रेस के नए बने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी समारोह में उन्हें साथ न ले जाना। 

 

प्रधान से नाराजगी दर्शाते हुए निगम में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे पार्षद दविंद्र सिंह बबला ने कहा है कि राहुल गांधी की ताजपोशी समारोह में प्रधान को चाहिए था कि चंडीगढ़ से पार्टी नेताओं को साथ दिल्ली लेकर जाते। 

 

यहां के अतिरिक्त सभी राज्यों से पार्टी प्रधान अपने-अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। हरियाणा प्रधान भी पूरे 2000 साथियों के साथ पहुंचे थे तो क्या हम 50 साथी नहीं जा सकते थे। ऐसे ही पंजाब के कई नेता अपने-अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। 

 

छाबड़ा को पूरी टीम को साथ लेकर जाना चाहिए था :
बबला ने कहा कि वो कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं, बल्कि अन्य नेताओं की इच्छा को बयान कर रहे हैं कि उनका भी मन था दिल्ली जाने का। छाबड़ा को अपनी पूरी टीम लेकर जाना चाहिए था। इससे चंडीगढ़ की इज्जत बनती। 

 

लक्की बोले-मुझे निमंत्रण था पर अकेले जाता तो ठीक नहीं लगता :
पार्टी नेता हरमोङ्क्षहद्र सिंह लक्की ने कहा कि हालांकि उन्हें दिल्ली जाने का निमंत्रण था लेकिन काफी और नेता भी दिल्ली जाना चाहते थे, मैं अकेले चला जाता तो यह ठीक नहीं होता।

 

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के पार्टी प्रधान भी अपने-अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे हुए थे तो यहां से भी सभी को जाना चाहिए था। उधर, आज राहुल की ताजपोशी पर दविंद्र सिंह बबला ने अपने वार्ड नंबर-18 में सैक्टर-27 में राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रधान का पद संभालने पर लड्डू बांटे। जिसमें हरमोहिंदर  सिंह लक्की, हरमेल केसरी समेत मार्कीट के चेयरमैन रामजी दास और सुरिंद्र सिंह दुआ भी पहुंचे।  

Advertising