चंडीगढ़ प्रशासन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट बायलॉज किए नोटीफाई

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): बीते साल सितम्बर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी-2018 नोटीफाई होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट बायलॉज भी नोटीफाई कर दिए गए हैं। 

 

शहर के लोगों के ऑब्जैक्शन और सुझाव लेने के बाद के निगम कमिश्नर के.के. यादव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट बायलॉज को मंजूरी दे दी है।

 

प्रिंसिपल सैक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी-2018 को नोटीफाई कर दिया गया था। अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट बायलॉज को भी मंजूरी दे दी गई है। 

 

इसके लिए निगम कमिश्नर के.के. यादव, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल और डायरैक्टर हैल्थ सॢवसिज के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी के द्वारा शहर के लोगों के सुझाव और प्रतिक्रियाओं को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद फाइनल नोटीफिकेशन जारी किया गया है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार 
पिछले साल सितम्बर माह में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन ने एक ही दिन में चंडीगढ़ सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी-2018 को नोटीफाई कर दिया गया था। पॉलिसी की प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर से मंजूरी मिलने के बाद सैक्रेटरी लोकल गवर्नमैंट अरुण कुमार गुप्ता की ओर से नोटिफिकेशन जारी की गई थी। 

 

प्रशासन की ओर से कहा गया था कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी नोटिफाई होने के बाद जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट बायलॉज को भी नोटीफाई कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी रूल्स अंडर रूल टू (1) ऑफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट रूल 2016 मिनिस्ट्री ऑफ एन्वायरनमैंट फॉरैस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के नाम से नोटिफाई की गई थी। 

 

अब चंडीगढ़ सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट पॉलिसी नोटिफाई कर दी है। चंडीगढ़ से निकलने वाला गारबेज इसकी ज्यूरीडिक्शन में आएगा। साइंटिफिक और सिस्टेमैटिक तरीके से सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट नोटीफाई होते ही लागू हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News